Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Sep, 2025 ♦ 4:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»रोजमर्रा की डाइट में छिपी चीनी बढ़ा सकती है आपकी सेहत का जोखिम! जानिए कितनी चीनी है सही
    Facts

    रोजमर्रा की डाइट में छिपी चीनी बढ़ा सकती है आपकी सेहत का जोखिम! जानिए कितनी चीनी है सही

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चीनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : क्या आप जानते हैं कि मिठाइयों के अलावा आपकी रोजमर्रा की डाइट में कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जो आपके दैनिक चीनी सेवन (Daily Sugar Intake) को अनजाने में बढ़ा रही हैं? दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म डिपार्टमेंट में कंसल्टेंट डॉ. सेतु गुप्ता ने इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं कि एक दिन में कितनी चीनी लेना सेहत के लिए सही है और किन चीजों से इसकी मात्रा बढ़ जाती है।

    एक दिन में कितनी चीनी है सुरक्षित?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हमारी कुल कैलोरी का 10% से कम हिस्सा चीनी से आना चाहिए। अगर आप और भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो यह मात्रा 5% से कम होनी चाहिए। इसका मतलब है कि एक दिन में 25 ग्राम (लगभग 5 चम्मच) से ज्यादा चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।

    यह सुनकर आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन सिर्फ एक कैन सोडा या एक जलेबी खाने से ही आप इस 25 ग्राम की सीमा को आसानी से पार कर सकते हैं। ऐसे में, हमें अपनी डाइट में छिपी चीनी पर विशेष ध्यान देना होगा।

    नेचुरल शुगर बनाम ऐडेड शुगर

    WHO की गाइडलाइंस फलों और सब्जियों में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली चीनी पर लागू नहीं होतीं। फलों से मिलने वाली शुगर, जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों के साथ आती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होती है। शहद में भी नेचुरल शुगर होती है, जिसे सीमित मात्रा में लेना ठीक है।

    हमें उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, जिनमें ‘ऐडेड शुगर’ यानी अतिरिक्त चीनी मिलाई जाती है। इनमें शामिल हैं  :

    • कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेटबंद जूस
    • कुकीज, बिस्कुट, केक और पेस्ट्री
    • चॉकलेट और मिठाइयां
    • कुछ सॉस और ब्रेड

    कैसे पहचानें छिपी हुई चीनी?

    अपने शुगर इनटेक को नियंत्रित करने के लिए पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के लेबल को ध्यान से पढ़ें। इंग्रेडिएंट लिस्ट में “शुगर,” “ग्लूकोज,” “फ्रुक्टोज,” “सुक्रोज,” या “कॉर्न सिरप” जैसे नाम देखें, क्योंकि ये चीनी के ही अलग-अलग रूप हैं।

    सलाह :

    अपनी डाइट में ऐडेड शुगर को कम करने की जरूरत है। रोजाना की छोटी-छोटी आदतें, जैसे लेबल पढ़ना और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को चुनना, हमारी सेहत को लंबे समय तक बेहतर रख सकती हैं।”

    Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी चिकित्सकीय परामर्श, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या या डाइट में बदलाव से पहले अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

    Also Read : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, केंद्र सरकार पेश करेगी 8 नए विधेयक

    Hidden sugar in everyday diet can increase your health risk! Know how much sugar is right रोजमर्रा की डाइट में छिपी चीनी बढ़ा सकती है आपकी सेहत का जोखिम! जानिए कितनी चीनी है सही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, केंद्र सरकार पेश करेगी 8 नए विधेयक
    Next Article रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल : मंत्री इरफान अंसारी

    Related Posts

    fact

    ब्लड कैंसर की पहचान में मददगार है रात में दिखने वाला यह एक लक्षण… जानें

    September 3, 2025
    fact

    आयरन की कमी से त्वचा पर दिखते हैं ये लक्षण… जानें क्या

    August 31, 2025
    विदेश

    वैज्ञानिकों ने बनाया बर्ड फ्लू पकड़ने वाला AI टूल, अब जल्दी होगी बीमारी की पहचान

    August 31, 2025
    Latest Posts

    भाजपा जिला अध्यक्ष ने खुला पत्र जारी कर खोला जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था का पोल…

    September 3, 2025

    धनबाद में क्वार्टर एनओसी के लिए रिश्वत लेते पकड़े गए बीसीसीएल कर्मी…

    September 3, 2025

    पारंपरिक रूप से मनाया गया करमा पर्व, डाली सजाकर नृत्य गीत पर झुमी बहनें

    September 3, 2025

    मेरठ जेल में मुस्कान की ख्वाहिश, बच्चे को भगवान कृष्ण जैसा देखना चाहती हैं….

    September 3, 2025

    पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन से गांधी जयंती तक देशभर में बीजेपी का सेवा पखवाड़ा…

    September 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.