Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चंपई सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे हेमंत सोरेन, कोर्ट से मिली अनुमति
    जोहार ब्रेकिंग

    चंपई सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे हेमंत सोरेन, कोर्ट से मिली अनुमति

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के राज्यपाल ने चंपई सोरेन सरकार को विश्वास मत साबित करने के लिए सोमवार (5 फरवरी) का दिन तय किया है. चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए सोमवार को राज्यपाल के समक्ष विधायकों की परेड होनी है. इस फ्लोर टेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट से फ्लोर टेस्ट के लिए होनी वाली वोटिंग में शामिल होने की अनुमति मिल गयी है.

    दरअसल, 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में हेमंत सोरेन के शामिल होने को लेकर PMLA कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी. अर्जी में कहा गया कि राज्यपाल ने पांच फरवरी को सुबह 11 बजे चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत के लिए समय निर्धारित किया है. हेमंत सोरेन अभी ED के न्यायिक हिरासत में हैं. इसलिए उन्हें 5 फरवरी को 11 बजे एक घंटे के लिए विधानसभा सत्र में विश्वास मत के दौरान उपस्थित रहने की अनुमति दी जाये. इस अनुमति के लिए हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने अदालत में पूर्व में पारित किये गये कई आदेश पेश किये.

    ED के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए हेमंत सोरेन को विश्वास मत के दौरान सुबह 11 बजे  विधानसभा में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा. बता दें कि हेमंत सोरेन पांच दिनों के ED के रिमांड पर हैं. ED ने उन्हें 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था. मालूम हो कि गुरुवार को हेमंत सोरेन कोर्ट में पेश किया गया था लेकिन उस दिन कोर्ट ने लंबी बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

    Champai Soren ED Floor Test Government of Jharkhand Hemant Soren jharkhand johar live news ranchi ईडी चंपई सोरेन जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड झारखंड सरकार फ्लोर टेस्ट रांची हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला
    Next Article पीपल फॉर एनिमल्स संस्था व वन विभाग के सहयोग से बचाई गई गिद्ध की जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    Latest Posts

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.