Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का युवाओं के लिए सौगात, 11406 को सौंपा नियुक्ति पत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का युवाओं के लिए सौगात, 11406 को सौंपा नियुक्ति पत्र

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2022Updated:July 16, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड सरकार की तरफ से मोरहाबादी मैदान में 11 हजार 406 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने रौशन राज, चंदन राम, गौरव पाल, बसंत कुमार, अभिजीत विश्वास, राजेश साहू, प्रीति साहू रामकृष्णा सिंह मुंडा, इंद्रजीत कुमार, बलबीर भुंईयां, उषा सोरेंग, खुशबू कुमारी समेत कई को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौके पर कहा हम अपने राज्य के होनहार नौजवानों को इस राज्य में कार्यरत निजी क्षेत्रों में सरकार के प्रयास से रोजगार उपलब्ध कराया है। ये कंपनियां झारखंड के बाहर भी हैं। रोजगार मेले के माध्यम से किसी को 35 हजार की नौकरी मिली। किसी को 15 हजार, किसी को 17 हजार, तो किसी को 18 हजार का रोजगार मिला। आज के बाद आपके पास कई और विकल्प भी मिलेंगे। अवसर भी मिलेंगे। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से एक शुरुआत हुई है।

    यह जीवन में अच्छे अवसर पाने का दरवाजा खुला है। हमारा यह प्रयास है कि राज्य के नौजवान जिनके पास हुनर की कोई कमी नहीं है, उनके नौकरी के माध्यम से चाहे स्वरोजगार तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से उनकी आमदनी कैसे बढ़े यह प्रयास किये जा रहे हैं. ताकि उनकी आजीविका बढ़े। हमारे कार्यकाल को काफी करीब से देखा है. कोरोना काल में पूरी दुनिया रूक गयी थी, थम गयी थी, झारखंड भी थम गया था। झारखंड के कल कारखाने से लेकर सारे रोजगार के अवसर बंद हो गये थे। अभी हमलोगों ने चलना शुरू किया है. यह कारवां चलेगा. इसे रूकने नहीं देंगे। ग्रामीण आधारभुत संरचना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है, तभी राज्य का विकास होगा. राज्य सरकार जेपीएससी, यूपीएससी, इंजीनियरिंग, मेडिकल की तैयारी का सारा खर्च उठायेगी. इससे पढ़ाई नहीं रूकने दी जायेगी। पहले चरण में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए मॉडल स्कूल खोले जायेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पिछड़े राज्य की श्रेणी में रखा गया है। यहां बेरोजगारी, किसान, गरीबी की लंबी फेहरिस्त है. कोरोना काल में हमने काफी संवेदनशीलता के साथ राज्य के लोगों की जान बचाने का प्रयास किया। केंद्र सरकार यह कह रही है कि हवाई चप्पल पहननेवाले हवाई जहाज में पढ़ें। हमने यह काम पहले ही कर दिया। कोरोना काल में हमने कई मजदूरों को हवाई जहाज से झारखंड लाया। कई राज्यों में फंसे मजदूरी करने गये झारखंडियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। हमने झारखंड में किसी भी तरह की अफरा-तफरी नहीं होने दी। सीमित संसाधनों में कई काम किये। यहां के लोगों को वैश्विक महामारी में कोरोना से बचाया। कई हमारा साथ छोड़ कर चले गये।

    दो साल बिल्कुल ऐसा था कि कुछ भी करना मुश्किल दिख रहा था। मजदूर, किसान के लिए जब कोई काम नहीं था, हमने एक-एक झारखंडियों को राशन दिया, पैसे दिये। अब जीवन सामान्य हो रहा है। जीवन चक्र को चलाना है। हमारे मजदूरों के साथ दूसरी जगह बुरा बर्ताव किया जाता रहा है। यूक्रेन, मालदीव तथा अन्य जगहों से अपने लोगों को यहां लाया। करोड़ों रुपये खर्च कर मजदूरों और छात्रों को वापस लाने का काम किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज : अवैध संबंध को लेकर मारपीट में पत्नी की मौत, पति गिरफ्तार
    Next Article शिवगंगा सरोवर में लेजर शो से दिखाया गया बाबा मंदिर से जुड़ा इतिहास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Latest Posts

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.