Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार पार्ट-टू पूरी तरह विफल : प्रतुल शाहदेव
    जोहार ब्रेकिंग

    रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार पार्ट-टू पूरी तरह विफल : प्रतुल शाहदेव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रतुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलशाह देव ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर रोजगार को लेकर हमला बोला है। उन्होंने राज्य सरकार पर युवाओं को छलने और वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए कहा कि रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार पार्ट-टू पूरी तरह विफल साबित हुई है। चुनाव के समय झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन ने युवाओं से वादा किया था कि अगले पांच साल में 10 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। घोषणा पत्र में स्पष्ट लिखा था कि सरकार बनने के पहले छह महीने में नियुक्तियों का रोड मैप भी जारी हो जाएगा, लेकिन आज स्थिति यह है कि यह वादा केवल कागज़ों और घोषणाओं तक सिमट कर रह गया है।

    प्रतुल ने कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट-टू में अब तक सरकार ने सिर्फ 1556 नियुक्ति पत्र ही बांटे हैं। इसमें भी अधिकांश नियुक्तियां शिक्षा विभाग (सहायक अध्यापक, लैब असिस्टेंट एवं नगर सेवा संवर्ग ) पदों पर हुई हैं, यानी नौ महीने बीत जाने के बावजूद कुल मिलाकर 1556 नियुक्ति पत्र ही युवाओं को दिए गए हैं। प्रतिशत के आंकड़ों में यह आधा प्रतिशत भी नहीं होता है और सिर्फ 0.15 प्रतिशत का आंकड़ा नौ महीने में पूरा होता दिख रहा है। यह आंकड़ा हेमंत सरकार के 10 लाख नौकरी देने के वादे की तुलना में बेहद शर्मनाक और निराशाजनक है।

    उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में भी हेमंत सोरेन ने 25 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन आज तक उस वादे का कोई ठोस हिसाब-किताब जनता को नहीं मिला। झारखंड लोक सेवा आयोग ने भी कई वर्षों की परीक्षाएं एक साथ ली थी। 342 अभ्यर्थियों को सफल भी घोषित किया गया, लेकिन किसी को भी नियुक्ति पत्र अभी तक नहीं मिला है। इसका स्पष्ट कारण सरकार भी नहीं बता रही है।

    प्रतुल ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा रोज़गार की आस में सरकार की ओर देख रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ़ जुमले और खोखली घोषणाएं ही मिल रही हैं। यह सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार का 10 लाख नौकरियां देने का वादा कभी पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन भाजपा युवाओं की आवाज़ उठाती रहेगी।

    Also Read : गढ़वा के ज्वेलर्स दुकान में थी डकैती की योजना, पुलिस ने 8 अपराधी को दबोचा

    Hemant government part-two completely failed on the issue of employment: Pratul Shahdev प्रतुल रोजगार के मुद्दे पर हेमंत सरकार पार्ट-टू पूरी तरह विफल : प्रतुल शाहदेव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा के ज्वेलर्स दुकान में थी डकैती की योजना, पुलिस ने 8 अपराधी को दबोचा
    Next Article झारखंड में राशनकार्ड ई-केवाईसी में अड़चनें, आदिवासी और गरीब वर्ग सबसे प्रभावित…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    Latest Posts

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.