Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»हेमंत सरकार ने झारखंड के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है : सुदेश महतो
    जामताड़ा

    हेमंत सरकार ने झारखंड के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है : सुदेश महतो

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: इन साढ़े चार वर्षों में वर्तमान राज्य सरकार ने झारखंड का बहुत नुकसान किया है. इस सरकार के कार्याकाल में यहां के लोगों का, समय का, यहां की तरक्की का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. शनिवार को रांची से पाकुड़ जाने के क्रम में जामताड़ा के पोसोई मोड़ में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रुके आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पत्रकारों से उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकलाप से झारखंड के मान सम्मान, यहां की प्रतिष्ठा पर काफी आंच आई है. ईडी द्वारा मुख्यमंत्री को दिए जा रहे लगातार समन पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं द्वारा निर्मित जो जांच एजेंसियां है, उनके अपने कायदे हैं, अपने तरीके हैं और सरकार में बैठे लोगों को उसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस तरह की परिस्थितियों झारखंड में पैदा की जा रही है, इसके राजनीतिक और दुरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे.

    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी सुदेश से की मुलाकात

    बिहार में आई सियासी हलचल के बारे में पूछे जाने पर सुदेश महतो ने कहा कि बिहार में अलग राजनीतिक परिदृश्य है, वहां के लोगों का अलग मत है, इसलिए उसी के हिसाब से वहां स्थितियां बन रही हैं. उन्होंने कहा कि अभी बहुत कुछ नहीं जान पाया हूं, इसलिए ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता. राहुल गांधी के यात्रा झारखंड से होकर जाएगी के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम है. इस पर कुछ विशेष नहीं बोला जा सकता. आजसू के केंद्रीय महासचिव तरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर जोरदार तरीके से आजसू सूप्रीमो का स्वागत किया. सबसे अहम बात यह रही कि सुदेश महतो से मुलाकात करने के लिए जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित हुए थे. सभी ने बारी-बारी से उनका अभिवादन किया उनसे परिचय लिया.

    ये रहे शामिल

    इस मौके पर उपस्थित होने वाले में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, भाजपा नेता मुरारी भूषण सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य बबीता झा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पांडे, कमलेश मंडल, मिहीजाम नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष कमल गुप्ता, आजसू केंद्रीय सचिव अजय कुमार सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष राजेश महतो, कार्यकारी जिला अध्यक्ष निमाई चंद्र सेन, महिला मोर्चा की सीतामुनी हांसदा, माने बेसरा, जितेंद्र मंडल सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: गिरिडीह में 7 साइबर अपराधी चढ़ें पुलिस के हत्थे, क्रेडिट कार्ड धारकों से करते थे ठगी

    आज की खबर आजसू आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ईडी करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ बीजेपी मुख्य समाचार मुख्यमंत्री रांची राज्य सरकार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुदेश महतो सुप्रीमो स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में सियासी उठापटक के बीच ‘संडे’ की छुट्टी रद्द, कल खुला रहेगा राजभवन और सचिवालय
    Next Article पहली ही बार में बीपीएससी की परीक्षा में सफल हुई धनबाद की प्रेरणा, परिवार को दिया सफलता का श्रेय

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.