Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 3:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»30 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    30 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अगले पांच
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, 30 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। खासकर राज्य के मध्य, दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, गोड्डा और गिरिडीह समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर खेतों में पानी भर गया है और नदियां-नाले उफान पर हैं।

    पिछले 24 घंटे में घाटशिला में सबसे अधिक 192.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, जमशेदपुर में 127.3 मिमी, रांची में 102.8 मिमी, बोकारो में 96.8 मिमी और चाईबासा में 96.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। तालझारी में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री और गोड्डा में अधिकतम 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में बने निम्न दबाव के कारण यह बारिश हो रही है। इसका असर 30 जुलाई तक बना रहेगा। इस दौरान बिजली गिरने, जलभराव, पेड़ गिरने और यातायात में बाधा जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

    लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है। खुले में न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

    रांची में अब तक सामान्य से 104% ज्यादा बारिश

    1 जून से 26 जुलाई 2025 तक रांची में 961.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (470.4 मिमी) से 104% अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में 4 डिग्री की गिरावट का अनुमान भी जताया है।

    Also Read : PM मोदी का तमिलनाडु दौरा : तूतीकोरिन में 4800 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, अरियालुर में आदि तिरुवथिरई उत्सव में शामिल होंगे

    खेतों में पानी गिरिडीह गुमला गोड्डा जमशेदपुर झारखंड झारखंड मौसम अपडेट तापमान में गिरावट नदियों का उफान निम्न दबाव बोकारो भारी बारिश मौसम मौसम चेतावनी मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रांची बारिश रामगढ़ वज्रपात सामान्य से अधिक बारिश हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM का तमिलनाडु दौरा : राजेंद्र चोल के सम्मान में जारी करेंगे स्मारक सिक्का
    Next Article तेज प्रताप यादव इस सीट से लड़ेंगे निर्दलीय, बनाया ‘टीम तेज प्रताप यादव’ मंच

    Related Posts

    झारखंड

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025
    चाईबासा

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025
    Latest Posts

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025

    नौ साल से फरार आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

    September 10, 2025

    सियाचिन में शहीद हुए देवघर के लाल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.