Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 10 से 13 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर (Heat Wave) चलने की संभावना जताई है।
इन जिलों में दिखेगा उष्ण लहर का असर :
10 मई: दुमका, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
11 से 13 मई: देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है।
तापमान में वृद्धि का अनुमान :
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इससे गर्मी में इजाफा होगा और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रांची में स्थिति :
राजधानी रांची में 11 से 13 मई तक कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, यहां अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि का अनुमान है।
सावधानियां बरतें :
मौसम विभाग की सलाह है कि नागरिक मौसम की स्थिति पर नजर रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें। दिन के समय बाहर निकलते समय हल्के रंग के कपड़े पहनें और सिर पर टोपी या छाता का उपयोग करें। पर्याप्त पानी पिएं और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। गर्मी के दौरान अत्यधिक शारीरिक श्रम से बचें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
Also Read : फैंस की आंखें नम! रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा – जानें वजह
Also Read : BREAKING : GST स्कैम मामले में रांची, जमशेदपुर सहित बंगाल के नौ ठिकानों पर ED की रेड
Also Read : रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का किया ऐलान
Also Read : काल बैसाखी ने बरपाया कहर, जहां-तहां गिरने लगे पेड़
Also Read : गोमिया में किया गया मॉक ड्रिल, क्या बोल गये एसडीओ मुकेश मछुआ… देखें
Also Read : अदाणी पावर प्लांट परिसर में हुआ मॉक ड्रिल, आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास
Also Read : Operation Sindoor : कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह… जानिये