Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रसूखदार कैदियों के लिए जेल में अय्याशी का पूरा इंतजाम कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल
    जोहार ब्रेकिंग

    रसूखदार कैदियों के लिए जेल में अय्याशी का पूरा इंतजाम कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 6, 2025No Comments4 Mins Read110
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेल से कैदियों के ऐशो आराम के वायरल वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय से राज्य की जेलों में हो रहे गैरकानूनी कार्यों पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। साथ ही उच्च न्यायालय के सिटिंग जज के नेतृत्व में जांच कराने की मांग की।

    मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि वायरल वीडीओ कोई मयखाना या डांस बार का नहीं, रांची होटवार सेंट्रल जेल का है। लालू यादव और हेमंत सोरेन जैसे भ्रष्टाचार के आरोपित, कैदी के रूप में इस जेल की शोभा बढ़ा चुके हैं। जेल में रसूखदार कैदियों के लिए अलग नियम है। जेल में बंद रसूखदार कैदियों को पैसे के बल पर सभी तरह की सुविधाएं मिलती हैं। जेल में रसूखदार कैदियों के लिए कई विशेष वार्ड भी बने हुए हैं, जिननें रहने के लिए एंट्री फीस देनी पड़ती है। प्रत्येक माह तय रकम खर्च करने पड़ते हैं।

    बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन के संरक्षण में जेल में रह चुके कुछ नामचीन कैदी जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से जेल में ऐशो-अय्याशी की पूरी व्यवस्था चलाते हैं। पैसे लेकर हर तरह के वैसे काम किए जाते हैं, जो जेल मैनुअल का उल्लंघन करते हों। इन गतिविधियों के संदर्भ में उन्होंने सरकार को कई बार आगाह भी किया, लेकिन जेल में गैर कानूनी काम बंद नहीं हुए, उसके वीआईपी कैदियों की विशेष मेहमाननवाज़ी से इनकार कर इन पर अंकुश लगाने की कोशिश करने वाले अधिकारी रॉबर्ट निशांत बेसरा का ही तबादला कर दिया गया।

    मरांडी ने कहा कि यह वीडियो वायरल होने पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर ख़ानापूर्ति कर ली गई है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि हजारीबाग जेल में बंद विनय सिंह को विशेष सुविधाएं देने के नाम पर जिस कारापाल दिनेश वर्मा को बीस दिन पहले निलंबित कर वहां से हटाया गया था, उसे ही निलंबन मुक्त कर एक तरह से पुरस्कार देते हुए अब बिरसा मुंडा जेल का प्रभारी कारापाल बना दिया गया है। चर्चा है कि इसके लिये वर्मा का अच्छा दोहन किया गया है।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जेल महानिरीक्षक से यह पूछा जाना चाहिए कि जो हजारीबाग में गंभीर गड़बड़ी करने के लिये अभी-अभी निलंबित हुआ, उसने कौन सी जादू की छड़ी चला दी कि उसे तुरंत निलंबन मुक्त कर बिरसा मुंडा जेल में तैनाती का इनाम दिया गया? उन्होंने कहा कि जेल का ये गंदा खेल अकेले छोटे-मोटे कर्मचारियों के बस की बात नहीं। बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति, सहमति एवं हिस्सेदारी के ये कैसे हो सकता है? इसके लिये सीधे जेल आईजी ज़िम्मेदार हैं, इसलिये निलंबन की कार्रवाई तो आईजी पर होनी चाहिये। आईजी को ये बताना चाहिए कि किसके आदेश पर वे जेल में ये सब धंधा करवा रहे थे?

    मरांडी ने कहा कि शराब घोटाले के जिस हाईप्रोफ़ाइल क़ैदी की जेल में डांस करते और वीडियो बनाते तस्वीर वायरल हुई है, इसमें एक वही व्यक्ति है, जिसे चार्जशीट समय पर दाखिल न कर ज़मानत पर निकलवाने की सुविधा एसीबी सह सीआईडी के पूर्व डीजी ने प्रदान करवायी है और जेल आईजी, सीआईडी के भी आईजी हैं। ऐसा लगता है कि ये सारे लोग आपस में मिल-जुलकर ये सब गोरखधंधा चला रहे हैं।

    उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय से राज्य की जेलों में हो रहे गैरकानूनी कार्यों पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया। साथ ही उच्च न्यायालय के सिटिंग जज के नेतृत्व में जेल में चल रहे खेल और उच्च अधिकारियों की संलिप्तता तथा उनके मनमाने कार्यों की जांच कराने की मांग की, जिससे कि प्रदेश के लोगों को पता चल सके कि आखिरकार ये हो क्या रहा है?

    Also Read : जामताड़ा में प्रजापति समाज ने उठाई आवाज, कहा- सरकार जल्द बनाए माटी कला बोर्ड

    The Hemant government is making complete arrangements for the debauchery of influential prisoners in jail: Babulal रसूखदार कैदियों के लिए जेल में अय्याशी का पूरा इंतजाम कर रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध लॉटरी गिरोह के पांच धंधेबाज गिरफ्तार, लाखों के टिकट और लैपटॉप बरामद
    Next Article भ्रष्टाचार और असफलता का पर्याय बनी भाजपा कर रही जनता को गुमराह : झामुमो

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.