Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह में हृदय विदारक घटना, चार दिन के नवजात को पुलिस ने जूतों तले रौंदा! बच्चे की मौत पर ग्रामीणों में भीषण आक्रोश
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह में हृदय विदारक घटना, चार दिन के नवजात को पुलिस ने जूतों तले रौंदा! बच्चे की मौत पर ग्रामीणों में भीषण आक्रोश

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मानवता को शर्मसार करती हुई एक बेहद हृदय विदारक घटना गिरिडीह से आ रही है। बता दें गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत एक अपराधी की खोज में आई पुलिस के जवानों के पैर से कुचल कर चार दिन पहले जन्म लिए नवजात बच्चे की मौत हो गयी। इस मामले में मिल रही जानकारी के अनुसार गिरिडीह पुलिस किसी मामले के एक आरोपी को पकड़ने एक घर में छापेमारी करने गयी थी।

    इस छापेमारी के दौरान देवरी पुलिस की टीम में शामिल पुलिसकर्मी के पैर से दब जाने से चार दिन पूर्व जन्म लिए एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। बता दें यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के कोशो गोंदो दिघी गांव की है। इस निमर्म घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संगम पाठक सह पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है।

    वहीं इस मामले में मृतक बच्चे की मां नेहा देवी व पति रमेश पांडेय बताया कि बुधवार को तड़के सुबह तीन बजे देवरी थाना की पुलिस की टीम उसके घर पहुंची थी। इन पुलिसकर्मियों के द्वारा उनके ससुर भूषण पांडेय को ढूढ़ा जा रहा था। अचानक आ धमकी पूलिस ने छापेमारी के दौरान उसके कमरे में प्रवेश किया।इसके बाद कमरे में मौजूद सभी सदस्य बाहर निकल गए।

    वहीं, उनका चार दिन पूर्व ही जन्म लिया बच्चा घर के चौकी पर सो रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस के कमरे से बाहर निकल जाने के बाद कमरे के अंदर मां बच्चे के पास गयी थी। इस दौरान उसने देखा कि बच्चे के शरीर में किसी प्रकार की गतिविधि नहीं थी। इसके बाद परिजनों का पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि पुलिसकर्मी के पैरों से दब जाने से मासूम की मौत हो गयी है।

    मासूम बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस जवान पर आरोप लगाया है वहीं फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

    मामले की जांच कर कार्रवाई करें : हेमंत
    इस घटना के प्रकाश में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करें और उन्हें सूचित करें। इसके पहले विधायक विनोद कुमार सिंह ने इस घटना की जानकारी सदन में देते हुये स्पीकर से आग्रह किया था कि मामले की जांच करा कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर, अडाणी 23वें नंबर पर
    Next Article सरहुल पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 55 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी रहेंगे तैनात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.