Ranchi : JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग द्वितीय सिविल सेवा घोटाले में चार्जशीटेड आरोपी हजारीबाग के वर्तमान SP अरविंद कुमार सिंह सहित चार आरोपियों के अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार को पूरी हो गयी। अदालत अब 20 मई को अपना फैसला सुनाएगी। रांची के सिविल कोर्ट परिसर में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। कुमुद कुमार, डॉ. शिशिर कुमार सिंह, विकास कुमार पांडे एवं अरविंद कुमार सिंह ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए पिछले महीने याचिका दाखिल की थी। अदालत ने बीते 7 मार्च को 26 भ्रष्ट अधिकारियों सहित 64 आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए समन जारी किया। अदालत ने जिन लोगों पर संज्ञान लिया है, उनमें ऐसे नाम भी शामिल हैं, जो वर्तमान में प्रोन्नति पाकर DSP से SP बन कर जिला संभाल रहे हैं।
Also Read : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जमशेदपुर में निकली तिरंगा यात्रा..
Also Read : मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना: अप्रैल-मई की ₹5,000 की दोहरी किस्त का भुगतान शुरू
Also Read : छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे गए गवर्नर
Also Read : बिजली चोरी के आरोप पर 70 लोगों पर FIR, 13.89 लाख जुर्माना
Also Read : कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान को लेकर SC ने मंत्री विजय शाह को लगाई फटकार…
Also Read : CM हेमंत ने मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से की भेंट, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Also Read : बृज बिहारी प्रसाद ह’त्याकां’ड : सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा को रखा बरकरार
Also Read : लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े पर टांगी से हमला, व्यक्ति की मौ’त
Also Read : बिहार का लाल मनीष कुमार देश के लिए शहीद, पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा पटना
Also Read : चार अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
Also Read : सड़क हादसे में संदीप की मौ’त, बिना हेलमेट बुलेट चला रहा था