Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 9:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को कोर्ट से राहत, जमीन विवाद मामले में बरी
    कोर्ट की खबरें

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को कोर्ट से राहत, जमीन विवाद मामले में बरी

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और उनके पिता, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को जमीन विवाद मामले में बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। दोनों नेता मोहित चौधरी के न्यायालय में पेश हुए, जहां साक्ष्य के अभाव में उन्हें और अन्य आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया गया।

    इरफान अंसारी ने कहा- हमें न्यायालय पर भरोसा था

    कोर्ट के फैसले के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। मैं कोर्ट का दिल से धन्यवाद करता हूं। मेरे पिताजी, जिन्होंने झारखंड अलग राज्य के लिए बड़ी कुर्बानी दी, उन्हें भी इस केस में फंसाने की कोशिश की गई। लेकिन आज सच सामने आ गया और हमें बाइज्जत बरी कर दिया गया।”

    क्या है मामला?

    मधुपुर थाना क्षेत्र के मकबुल हुसैन ने इरफान अंसारी, फुरकान अंसारी, मुस्तारी खातून और सत्तार कराम पर गाली-गलौज, मारपीट और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। मामला 2022 का है, जब इरफान अंसारी ने मधुपुर में एक मकान खरीदा था। वहां रह रहे किरायेदार मकबुल हुसैन ने आरोप लगाया था कि नेताओं और उनके सहयोगियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इस आधार पर मधुपुर थाने में कांड संख्या 110/22 दर्ज हुआ था। कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 380, 406, 420, 504, 386, 398, 452, 453/34 के तहत मामला दर्ज किया था।

    साक्ष्य न मिलने पर बरी

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं। इसके आधार पर इरफान अंसारी, फुरकान अंसारी और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। इस फैसले से नेताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

    Also Read : स्पेशल सेल का गिरफ्तार आतंकियों पर बड़ा खुलासा : गजवा-ए-हिंद की तरह ‘जिहाद’ की थी तैयारी, टार्गेट किलिंग्स का भी था प्लान

    Dumka MP-MLA Court Dumka MP-MLA Court acquitted Minister Irfan Ansari and his father dumka news Health Minister Irfan Ansari and former MP Furkan Ansari get relief from court Health Minister Irfan Ansari and his father acquitted in land dispute case दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट दुमका न्यूज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसलमान खान के ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग की तस्वीरें हुईं वायरल
    Next Article आपसी विवाद में कर दिया पत्नी का म’र्डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025
    Latest Posts

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025

    जलीय सूर्य मंदिर छठ घाट पर की गयी भव्य गंगा आरती, भारी तादाद में जुटे श्रद्धालु

    October 28, 2025

    महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र… ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.