Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 9:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»बकरे की बली चढ़ाने जा रहे थे, पर चली गयी चार लोगों की जान… जानिये कैसे
    देश

    बकरे की बली चढ़ाने जा रहे थे, पर चली गयी चार लोगों की जान… जानिये कैसे

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 11, 2025Updated:April 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधी नदी में जा गिरी. इस भयानक हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. कार में एक बकरा भी मौजूद था, जिसे बलि चढ़ाने ले जाया जा रहा था. दुर्घटना में बकरा सही सलामत बचा लिया गया।

    सभी कार सवार एक धार्मिक अनुष्ठान के लिए जा रहे थे. जहां वे एक बकरे की बलि देने वाले थे. यह अनुष्ठान किसी स्थानीय देवता की मान्यता से जुड़ा था. हादसे के वक्त कार में एक बकरा भी मौजूद था, जिसे बलि के लिए ले जाया जा रहा था.

    हैरानी की बात ये रही कि कार के पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने और नदी में गिरने के बावजूद बकरा पूरी तरह सुरक्षित बच गया. जबकि कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई.

    घटना की सूचना मिलते ही चरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया. दो घायलों को तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है.

    पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सटीक वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान का इंतजार किया जा रहा है.
    इस हादसे के बाद मृतकों के गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भी गहरा दुःख और आश्चर्य है कि एक धार्मिक कार्य के लिए निकले लोग खुद काल का शिकार हो गए.

    Also read: CSK से क्यों बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़…जानें वजह

    Also read: जमशेदपुर में नदी किनारे युवक का श’व बरामद, फैली सनसनी

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCSK से क्यों बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़…जानें वजह
    Next Article भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची

    Related Posts

    झारखंड

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025
    देश

    22 सितंबर से इलेक्ट्रॉनिक्स पर GST में भारी कटौती, AC, TV और डिशवॉशर होंगे सस्ते…

    September 16, 2025
    खेल

    युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा नोटिस, सोनू सूद भी रडार पर

    September 16, 2025
    Latest Posts

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    जमशेदपुर में ऑटो चालकों की मनमानी बनी यातायात और सुरक्षा का बड़ा संकट…

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.