Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 8:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग: झोला छाप डाॅक्टरों व अवैध अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर सख्त कार्रवाई हो: उपायुक्त
    झारखंड

    हजारीबाग: झोला छाप डाॅक्टरों व अवैध अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर सख्त कार्रवाई हो: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • जिला स्वास्थ्य समिति, की बैठक स्वास्थ्य उपकेन्द्र जरगा, ईचाक में संपन्न

    हजारीबाग: ईचाक प्रखण्ड अन्तर्गत स्वास्थ्य उपकेन्द्र जरगा में जिला स्वास्थय समिति की बैठक उपायुक्त डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य से संबंधित मामलों पर गहण समीक्षा करते हुए चिकित्सकों, कर्मियों को संवेदनशील रहकर स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों के लिए सुलभ कराने का निर्देश दिया। उन्होेंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में एएनएम अनिवार्य रूप से रहें साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में दवा एवं चिकित्सीय सुविधाओं को उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। वहीं प्रसवपूर्व निर्धारित टीकों सहित संस्थागत प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं का निबंधन एवं ट्रैकिंग करने का निर्देश दिया। जरगा स्वास्थ्य उपकेन्द्र क्षेत्र में घटते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए उपायुक्त ने संबंधित क्षेत्र सहित जिला में अवैध तरिकों से भ्रूण परीक्षण, भ्रूण हत्या की अशंका जताते हुए इसपर कड़ी कार्रवाई करने एवं झोला छाप डाॅक्टरों एवं अवैध अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने इन गतिविधियों में संलिप्त चिकित्सकों पर भी कार्रवाई करने की बात कही। वहीं स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर एएनएम के आवासन नहीं किये जाने की ग्रामीणों के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने खराब प्रदर्शन करने वाले एएनएम पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    मौके पर उपायुक्त ने 19-21 जनवरी, 2020 तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पालियो अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाकर शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए निर्धारित कार्ययोजना के आधार पर कार्य करने, लोगों में जनजागरूकता लाने का निर्देश दिया। वहीं कुपोषण के शिकार बच्चों को पोषक आहार, चिकित्सा, गर्भवती महिलाआंे के टीकाकरण आदि के लिए सहायिका, सेविकाओं को घर-घर भ्रमण करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावे जिले में चल रहे स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत संपूर्ण टीकाकरण अभियान में कई क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्य से कम टीकाकरण में सुधार हेतु दुर्गम क्षेत्रों मंे मोटरसाईकिल से टीका पहुंचाने, लोगांे में टीकाकरण के प्रति स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए जागरूक करने सहित प्रखण्ड प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की सलाह दी। वहीं परिवार नियोजन हेतु स्वास्थ्य केन्द्रोें, उपकेन्द्रों में कैम्प लगाने का निर्देश दिया। मौके पर उन्होंने प्रसव पूर्व निबंधन एवं संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित करने के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य केन्द्रोे, उपकेन्द्रांे में ओपीडी सेवा देने का भी निर्देश दिया।

    मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. कृष्णकुमार, सहायका समाहर्ता समीरा एस., जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी लुदी कुमारी, बीडीओ रामरतन कुमार वर्णवाल सहित, चिकित्सक, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, एएनएम, सहिया, सेविका, महिला पर्यवेक्षक एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: उपायुक्त ने सूचना भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यों को गुणवतापूर्ण तरीके से पूरा करने का दिया निर्देश
    Next Article बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित, अगले तीन दिनों तक छाये रहेंगे बादल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची समेत 6 ठिकानों पर ED की रेड

    August 7, 2025
    चाईबासा

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025
    झारखंड

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : रांची समेत 6 ठिकानों पर ED की रेड

    August 7, 2025

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.