Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 जनवरी तक, जागरूकता ही बचाव है: सिविल सर्जन
    झारखंड

    हजारीबाग: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 जनवरी तक, जागरूकता ही बचाव है: सिविल सर्जन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    हजारीबाग: सिविल सर्जन हजारीबाग डॉक्टर कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में पल्स पोलियो जागरूकता अभियान को लेकर शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि भारतवर्ष पोलियो मुक्त हो चुका है पर इसकी जानकारी और जागरूकता निरंतर जारी रखनी चाहिए ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना होद्य इस संबंध में पूरे राज्य में अनेकों जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में हजारीबाग जिले में भी 19-21 जनवरी 2020 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पोलियो बूथ पर सभी नवजात शिशुओं 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी एवं दिनांक 20 से 21 जनवरी 2020 को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जागरूकता हेतु जिले के सभी प्रखंडों में रैली,प्रभात फेरी,पोस्टर,बैनरहोर्डिंग, माइकिंग, मीडिया एडवोकेसी कार्यक्रम के द्वारा जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
    इस कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष के तीन लाख चार हजार चैतीस बच्चों को पोलियो पिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसकी सफलता हेतु जिले में कुल 1920 ग्रामीण बूथ, 140 शहरी बूथ, 75 ट्रांजिट टीम, 53 मोबाइल टीम, 14 संस्थान बूथ, समेत कुल 2193 टीम एवं 4600 भेक्सीनेटर लगाया गया है। वही मॉनिटरिंग करने हेतु कुल 325 सुपरवाइजर को भी लगाया गया है। सभी बूथो पर ससमय वैक्सीन पहुंचे इस हेतु 111 सब डिपो भी बनाए गए हैं। पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय पर्यवेक्षण, मूल्यांकन दल का गठन किया गया है जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कटकमसांडी एवं सदर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र, जिला आरसीएच पदाधिकारी विष्णुगढ़ एवं बरकट्ठा जिला भीबीडी पदाधिकारी बड़कागांव एवं केरेडारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी चैपारण एवं बरही,जिला कार्यक्रम प्रबंधक इचाक एवं चुरचू प्रखंड आवंटित किया गया हैद्यइस संबंध में 18 जनवरी को पल्स पोलियो कार्यक्रम का बड़े पैमाने पर रैली का आयोजन किया गया द्यरैली को डॉक्टर के.कुमार सिविल सर्जन,डॉ एसके कांत जिला आरसीएच पदाधिकारी एवं डॉ दीपक कुमार के द्वारा सदर अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली मेन रोड होते हुए झंडा चैक,बंशीलाल चैक, आनंदा चैक होते हुए वापस सदर अस्पताल लाया गया. रैली में एएनएमटी स्कूल,यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय एवं आनंदा विद्यालय हजारीबाग के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली को सफल बनाने में सुरेंद्र कुमार,रूपलाल कुमार, शाहनवाज आलम, कल्पना कुमारी, नाजिया प्रवीण, संतोष, माधव, बबलू कुमार, धनेश्वर प्रसाद, सज्जन, विजय कुमार एवं स्कूल के शिक्षकों का सहयोग रहा।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग: 120 किग्रा जावा महुआ और 75 लीटर महुआ शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
    Next Article चतरा: विद्यालयों में दिए जाने वाले मध्यान भोजन को गुणवत्तापूर्ण रखें: उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.