Hazaribagh : हजारीबाग में नाबालिग की हत्या से जुड़े मामले में एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत में एफएसएल (Forensic Science Laboratory) रिपोर्ट और डेथ रिव्यू रिपोर्ट पेश की गई। यह मामला पहले से ही कोर्ट की निगरानी में चल रहा है। सरकार ने कोर्ट को जानकारी दी कि जांच के दौरान जुटाए गए सभी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य अब अदालत में जमा कर दिए गए हैं। एफएसएल रिपोर्ट में घटनास्थल से मिले सबूतों की वैज्ञानिक जांच शामिल है, जबकि डेथ रिव्यू रिपोर्ट में मौत के कारणों को स्पष्ट किया गया है।
कोर्ट की सख्त निगरानी
यह मामला एक गंभीर अपराध से जुड़ा है, जिसमें नाबालिग की हत्या की जांच की जा रही है। हाईकोर्ट पहले से ही इस केस पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर जांच की प्रगति रिपोर्ट मांग रहा है ताकि जांच पूरी तरह पारदर्शी और सही दिशा में आगे बढ़ सके। सरकार द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि मामले की जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। कोर्ट आगे की सुनवाई में रिपोर्ट के आधार पर महत्वपूर्ण निर्देश दे सकता है।
Also Read : गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान


