Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 6:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग : 5 वर्षों तक मैंने निरंतर सेवा करते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है, अब आप अपने मतों से मुझे चुनावी परीक्षा में उत्तीर्ण करें : मनीष
    झारखंड

    हजारीबाग : 5 वर्षों तक मैंने निरंतर सेवा करते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है, अब आप अपने मतों से मुझे चुनावी परीक्षा में उत्तीर्ण करें : मनीष

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • भाजपा प्रत्याशी ने कटकमदाग प्रखंड के डेढ़ दर्जन गांवों में चलाया सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान
    • ग्रामीणों ने उनके विकास कार्यों को सराहा, किया जबरदस्त स्वागत

    हजारीबाग : सदर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सोमवार को कटकमदाग प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों के डेढ़ दर्जन गांवों में सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने इसकी शुरुआत अहले सुबह कटकमदाग पंचायत के कटकमदाग ग्राम से की। जिसके बाद इसी पंचायत के बानाडदाग, बांका, हाथामेढ़ी, अडरा पंचायत के उदयपुर, झगरबांध, बेंदी, सिमरिया, सादमपुर, सुल्ताना पंचायत के सुल्ताना, मेयातु, सलगांवा पंचायत के पकरार, नावाडीह, लूटा, सलगांवा और कदमा पंचायत के कस्तूरीखाप और कदमा ग्राम में घूम घूम कर लोगों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी श्री जायसवाल ने क्षेत्र में विकास की रफ्तार को बरकरार रखने के लिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीता कर झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया। भाजपा प्रत्याशी श्री जायसवाल के स्वागत में सभी गांव में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके साथ ग्राम भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में महिला- पुरुष, नौजवान, बुजुर्ग और दिव्यांग जन भी बड़े ही उल्लासपूर्वक सम्मिलित हुए और उनका हौसलाफजाई किया। लोग ढोल- ताशे के साथ भाजपा झंडा हाथों में लहराते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे ।

    मौके पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि आपके आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद लगातार 5 वर्षों तक निरंतर एक जन सेवक के रूप में सेवा करते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया। मैंने ईमानदारी और निष्ठा से अपनी परीक्षा दी है। मेरे परीक्षा के प्रतिफल का वक्त आ गया है। प्रतिफल आपको देना है। आप मेरे पांच वर्षों के कार्यकाल का ईमानदारी से मूल्यांकन करें और फिर आगामी विधानसभा चुनाव में अपना मत देकर बी अपना रिजल्ट दें। मैं विश्वास दिलाता हूं मैंने जिस ऊर्जा और उमंग से एक विधायक के रूप में कार्य किया है उससे दोगुनी सक्रियता से अपनी सेवा आपको समर्पित करूंगा।

    मौके पर विशेषरूप से कटकमदाग बीस सूत्री अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, प्रखंड प्रमुख अशोक यादव, उपप्रमुख सीताराम प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश पति ओझा, विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, वार्ड पार्षद दीपक सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार साव, किसान मोर्चा अध्यक्ष कमल साव, महिला मोर्चा अध्यक्ष वीणा देवी, कटकमदाग प्रभारी मुखिया आशीष कुमार गुप्ता, अडरा मुखिया पिंटू रानी, सलगावां मुखिया संजू देवी, पूर्व जिप सदस्य बुधन राम, सतपाल सिंह, तापेश्वर साव, रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष पिकु यादव, अरुण राणा, सांसद प्रतिनिधि हूलाश कुशवाहा, रणधीर कुमार, नीलेश कुमार, शिवपाल यादव, जगन्नाथ गंझू, महादेव प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, बसंत यादव उर्फ गोल्डेन, अयोध्या सिंह, कुंवर मनोज सिंह, सरोज देवी, रीना देवी, उषा रूंडा, विशुन राणा, अर्जुन महतो, विशाल दुबे, प्रमोद दुबे, प्रकाश तुरी, रामस्वरूप पांडेय, विजय गिरी, शिवनारायण कुशवाहा, रवि सिंह, मनोज साव, बासुदेव साव, सदानंद ओझा, विनोद ओझा, राष्ट्रवादी रौशन, धीरज कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : यहां की धरती पवित्र है, शहीदों और सुर वीरों ने मां भारती के लिए खुद को अर्पित किया है : नरेंद्र मोदी
    Next Article राज्य को बाहरी-भीतरी की आग में झोंक रहे हेमंत : अरुण उरांव

    Related Posts

    गढ़वा

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025
    झारखंड

    अदाणी फाउंडेशन के नेत्र जांच शिविर में छात्राओं समेत 128 के आंखों की हुई जांच

    July 9, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में फिर मिले 18 शक्तिशाली IED बम, किये गये डिफ्यूज (VIDEO)

    July 9, 2025
    Latest Posts

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025

    पटना में पप्पू यादव नहीं मिल पाये राहुल गांधी से, गाड़ी पर चढ़ने से अंगरक्षकों ने रोका

    July 9, 2025

    डायबिटीज सहित कई बीमारियों में फायदेमंद है सदाबहार के फूल

    July 9, 2025

    अदाणी फाउंडेशन के नेत्र जांच शिविर में छात्राओं समेत 128 के आंखों की हुई जांच

    July 9, 2025

    चाईबासा में फिर मिले 18 शक्तिशाली IED बम, किये गये डिफ्यूज (VIDEO)

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.