Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 12:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग : सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों को मिले : उपायुक्त
    झारखंड

    हजारीबाग : सरकार की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों को मिले : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • बिरहोर एक्शन प्लान के तहत जनता दरबार का किया गया आयोजन

    हजारीबाग। जिला के आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के उत्थान के लिए हजारीबाग के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर बिरहोर एक्शन प्लान का संचालन पूरे हजारीबाग जिला में किया जा रहा है। इसी के तहत जनता दरबार का आयोजन बड़वार बिरहोर टोला में किया गया। जिसमें बिरहोर परिवारों को बुनियादी सुविधाएं और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी नजारत उप समाहर्ता डेविड बलिहार ने बिरहोर परिवारों के सर्वांगीण विकास की बात कही। साथ ही नियमित रूप से बिरहोर टोला का निरीक्षण करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों को देने की बात कही। जिसमें सभी लोगों को पेंशन, आवास, राशन कार्ड, विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, आंगनबाड़ी से नियमित पोषाहार,  समुचित इलाज, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, बिजली की सुविधा सहित अन्य सभी सुविधाएं शीघ्र दी जायेगी। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जेएसएलपीएस, मनरेगा, पेंशन सहित अन्य विभागों से संबंधित स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान प्राप्त दर्जनों आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश वरीय पदाधिकारी के द्वारा दारू प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल को दिया गया। विदित हो कि दारू प्रखंड में आदिम जनजाति परिवारों के दो टोला है। जिसमें एक बडवार और दूसरा पूनाई पंचायत के जरगा में स्थित है। जरगा में भी जनता दरबार का आयोजन शनिवार 22 फरवरी को किया जाएगा जिसमें वहां के बिरहोर परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का प्रयास किया जाएगा।
    बडवार बिरहोर टोला में आयोजित जनता दरबार में वरीय पदाधिकारी डेविड बलिहार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद परवेज, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कपिल मुनि, बैंक आॅफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सोमनाथ डे, प्रधान सहायक नीलम लकड़ा, मुखिया तिरलोकी प्रसाद, पंचायत सेवक बैकुंठ दुबे, ग्राम रोजगार सेवक राजीव कुमार, राजस्व निरीक्षक शंकर गौड एवं प्रखंड के सभी पर्यवेक्षक सहित बिरहोर टोला के सभी बिरहोर परिवार शामिल थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर‌ : महिलाओं को सशक्त व स्वाबलंबी बनाने की नयी पहल काबिले तारीफ : हाजी हुसैन अंसारी
    Next Article चतरा : ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में कई मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

    Related Posts

    झारखंड

    अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी

    August 7, 2025
    जमशेदपुर

    खेत में मिला नाबालिग का श’व, मिर्गी दौरे से मौ’त की आशंका…

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    August 7, 2025
    Latest Posts

    अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी

    August 7, 2025

    खेत में मिला नाबालिग का श’व, मिर्गी दौरे से मौ’त की आशंका…

    August 7, 2025

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    August 7, 2025

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.