Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 May, 2026 ♦ 11:41 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर छात्रा की मौ’त
    झारखंड

    दुमका में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर छात्रा की मौ’त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर रानीश्वर पुराने ब्लॉक गेट के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान अंजली सिंह (14) के रूप में हुई है। वह रघुनाथपुर मोड़ की रहने वाली थी और प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। अंजली पढ़ाई में अच्छी बताई जा रही थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्कूल में मातम पसर गया।

    पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

    जानकारी के अनुसार, अंजली बुधवार सुबह साइकिल से कहीं जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद साइकिल वाहन में फंस गई और काफी दूर तक घसीटती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास मौजूद लोग भी इस दर्दनाक मंजर को देखकर स्तब्ध रह गए।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    सूचना मिलने पर सीओ शांदा नुसरत और रानीश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त एक सब्जी लदा वाहन और एक डंपर तेज गति से वहां से गुजरे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर युवक का श’व मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर युवक का श’व मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article गिरिडीह में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो नाबालिग बहनें छुड़ाई गईं, महिला दलाल गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    गिरिडीह में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो नाबालिग बहनें छुड़ाई गईं, महिला दलाल गिरफ्तार

    May 27, 2026
    क्राइम

    निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर युवक का श’व मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    May 27, 2026
    झारखंड

    घर में बन रही थी महुआ शराब, जहरीली गैस ने छीन ली तीन जिंदगियां

    May 27, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो नाबालिग बहनें छुड़ाई गईं, महिला दलाल गिरफ्तार

    May 27, 2026

    दुमका में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर छात्रा की मौ’त

    May 27, 2026

    निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर युवक का श’व मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    May 27, 2026

    घर में बन रही थी महुआ शराब, जहरीली गैस ने छीन ली तीन जिंदगियां

    May 27, 2026

    धनबाद : मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    May 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.