Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हाथरस कांड: ज्यादा सुरक्षा बनी जी का जंजाल, राहत के लिए हाईकोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथरस कांड: ज्यादा सुरक्षा बनी जी का जंजाल, राहत के लिए हाईकोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के परिवार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पीड़ित परिवार की तरफ से सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार ने अर्जी दाखिल की है। अर्जी में कहा गया है कि पुलिस -प्रशासन की बंदिशों के चलते पीड़ित परिवार घर में कैद सा होकर रह गया है। लोगों से मिलने-जुलने की पूरी छूट दिए जाने और अपनी बात खुलकर रखे जाने की मांग की है।

    अर्जी में कहा गया कि बंदिशों के चलते तमाम लोग मिलने नहीं आ पा रहे हैं. परिवार किसी से खुलकर अपनी बात नहीं कह पा रहा है। साथ ही सरकारी अमले पर आरोप है कि वह घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। अर्जी में कहा गया कि इंसाफ पाने के लिए पीड़ित परिवार से बंदिशें हटना जरूरी है।

    याचिकाकर्ता सुरेंद्र कुमार का दावा है कि उन्होंने पीड़ित परिवार की तरफ से अर्जी दाखिल की है। पीड़ित परिवार ने उन्हें फोन कर उनकी तरफ से अर्जी दाखिल करने और कोर्ट से दखल देने की मांग करने की की है। अर्जेन्ट बेसिस पर सुनवाई किये जाने की भी मांग की गई है। इस मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई हो सकती है।

    दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़िता के परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी है. परिवार के हर सदस्य को दो पुलिसकर्मी की सुरक्षा दी गई है. इसके साथ ही घर के एंट्री प्वॉइंट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है और हर आने-जाने का नाम और पता दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.।
    राज्य सरकार की ओर से पीड़िता के परिवार के हर सदस्य के लिए दो सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए गए हैं। हालांकि, अब कहीं पर भी जाने से पहले पीड़िता के परिवार को सुरक्षाकर्मियों को जानकारी देनी होगी, तभी व्यवस्था हो पाएगी. साथ ही गांव में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।

    Latest news National news Online news हाथरस कांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबालाकोट के तीन जांबाज विंग कमांडर वीरता पुरस्कार से सम्मानित
    Next Article सिमडेगा: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.