Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 11:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»सुहागिनों का हरितालिका तीज कल, जानिए 14 साल बाद कैसे बन रहा शुभ संयोग
    धर्म/ज्योतिष

    सुहागिनों का हरितालिका तीज कल, जानिए 14 साल बाद कैसे बन रहा शुभ संयोग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिनों द्वारा हरितालिका तीज का सुख-सौभाग्यदायिनी व्रत किया जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने सुख सौभाग्य की रक्षा के साथ मनोरथ सिद्धि हेतु करती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को सर्वप्रथम पर्वतराज हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान भोले शंकर को पति रूप में प्राप्ति के लिए किया था, जिससे उनका मनोरथ सिद्घ हुआ।

    उसके बाद से ही अखंड सौभाग्य एवं मनोरथ सिद्धि हेतु यह व्रत सुहागिन स्त्रियों द्वारा किया जाने लगा। ज्योतिषाचार्य पं. रमा शंकर तिवारी बताते हैं कि इस व्रत में मुख्यरूप से भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन विधि-विधान के साथ करके हरितालिका तीज की पुण्य प्रदायिनी कथा का श्रवण किया जाता है। हस्तयुक्त तृतीया उत्तम फलदायिनी मानी गयी है।

    इस साल हरतालिका तीज पर 14 वर्ष बाद रवियोग का शुभ संयोग बन रहा है। इस अद्भुत योग में व्रत और पूजन से सुहागिन महिलाओं की सभी मनोकामना पूरी होंगी। जमशेदपुर में इस पर्व का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। कोरोना के बावजूद बाजार में भीड़ नजर आ रही है। 

    इस बार आठ सितंबर बुधवार को रात्रि शेष 3.58 बजे के उपरांत तृतीया तिथि प्रारंभ होगी, जो गुरुवार नौ सितंबर को रात्रि 2.12 बजे तक रहेगी। हस्त नक्षत्र बुधवार को संध्या 6.04 बजे से गुरुवार नौ सितंबर को सायं 5.13 बजे तक ही रहेगी। इस प्रकार इसबार हस्त युक्त तृतीया तिथि का उत्तम संयोग बन रहा है। इस बार तीज में गुरुवार शुक्ल योग का उत्तम संयोग मिल रहा है। उपरोक्त योग संयोग के कारण हरितालिका तीज विशेष पुण्यप्रदायक व मनोरथ सिद्धिप्रद है। अत: गुरुवार नौ सितंबर को हरितालिका तीज का व्रत व पूजन करना उत्तम फलप्रद रहेगा। तीज व्रत के लिए नहाय-खाय बुधवार आठ सितंबर को किया जाएगा। व्रत का पारण शुक्रवार 10 सितंबर को सूर्योदय के उपरांत करना श्रेयस्कर रहेगा।

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : मधुमक्खियों के काटने से भाइयों की मौत, चार रिश्तेदार जख्मी
    Next Article विधानसभा में नमाज के लिए आवंटित कमरे पर जारी है भाजपा का विरोध, सदन के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 17, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 15 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 15, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 14 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 14, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.