Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन बिक्री के पैसों को लेकर पंडरा में चली थी गोलियां, छह चढ़े पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन बिक्री के पैसों को लेकर पंडरा में चली थी गोलियां, छह चढ़े पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026No Comments3 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम संजय पांडेय, आशु कुमार साहु उर्फ बबलू, जुबैर खान उर्फ अजू, संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु, पप्पु साव और रोहित पांडेय बताये गये। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, स्कॉर्पियो, सात खाली खोखे, तीन पिलेट और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वारदात को 17 जनवरी की रात करीब 9 बजे पिस्का मोड़ तेल मिल गली स्थित राजधानी मान्या टावर के पास अंजाम दिया गया था। गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

    एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि लफड़ा कांके रिंग रोड के सुकरहुटू मनातु क्षेत्र की करीब तीन एकड़ जमीन को लेकर दो गुटों के बीच चल रहा था। उसी दिन दोपहर करीब एक बजे आकाश सिंह और विकास सिंह गुट का संजय पांडेय, रवि यादव और आशु साव उर्फ बबलू साव के गुट से मारपीट हुई थी। बाद में शाम को जमीन और पैसों के लेनदेन को लेकर दोबारा बातचीत के लिए दोनों पक्षों ने पिस्का मोड़ के पास मिलने का फैसला किया। रात में पहले आकाश सिंह और विकास सिंह अपने साथियों के साथ तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद संजय पांडेय गुट भी तीन गाड़ियों में वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान जमीन और पैसों को लेकर बहस बढ़ गई और इसी बीच संजय पांडेय गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में आकाश सिंह के दाहिने हाथ में एक गोली लगी, जबकि विकास सिंह को सीने में दो और बाएं हाथ में एक गोली लगी। वहीं दूसरे गुट के रवि यादव के बाएं हाथ में गोली लगी और चेहरे के पास छर्रा लगा। घटना के बाद हमलावर स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आकाश सिंह और विकास सिंह का इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है, जबकि रवि यादव का इलाज ऑर्किड अस्पताल में जारी है। घटनास्थल से पुलिस ने सात खाली खोखे बरामद किए हैं।

    इस वारदार के बाद इलाके में तहलका मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और छह संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। सिटी एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय पांडेय का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

    Also Read : दिशाेम गुरु के बिना पहली बार मनाया जाएगा झामुमो का स्थापना दिवस, सीएम हेमंत पर संगठन की निगाहें

    Ajju Sah bablu Crime news criminal arrest Gunfire erupted in Pandara over land sale proceeds; five people have been arrested by the police. land dispute Local News Pandra firing police action ranchi ranchi news Ravi Sanjay Pandey SIT violent clash अज्जू साह अपराध समाचार अपराधी गिरफ्तारी जमीन बिक्री के पैसों को लेकर पंडरा में चली थी गोलियां जमीन विवाद पंडरा फायरिंग पांच चढ़े पुलिस के हत्थे पुलिस कार्रवाई बबलू रवि रांची रांची न्यूज संजय पांडे स्थानीय खबर हिंसक झड़प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिशाेम गुरु के बिना पहली बार मनाया जाएगा झामुमो का स्थापना दिवस, सीएम हेमंत पर संगठन की निगाहें
    Next Article IICDEM-2026 की मेजबानी करेगा ECI, भाग लेंगे 70 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.