New Delhi : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने आडवाणी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को यादगार बताया और कहा कि उनके आदर्श देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस अवसर पर उन्होंने आडवाणी को अपने पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
संतोष गंगवार ने इसी क्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा से भी भेंट की और उन्हें भी विवाह समारोह में आमंत्रित किया। राज्यपाल की इन भेंटों को सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है।

पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्हें अपने सुपुत्र के “विवाह एवं आशीर्वाद समारोह” में सम्मिलित होने हेतु आग्रह किया। pic.twitter.com/9MVMDmoimc— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) November 8, 2025
Also Read : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराई T20 सीरीज, आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ा
Also Read : SP ने महिला थाना में ‘स्वागत कक्ष’ का किया उद्घाटन, बोले- यह संवेदना और विश्वास का प्रतीक
Also Read : गिरिडीह बस स्टैंड पर यात्रियों से लूट और मारपीट, रंगदारी का किया था विरोध
Also Read : अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों में 1000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले भारतीय बने
Also Read : रांची डीसी का तमाड़ में औचक निरीक्षण, बिचौलियों पर कसा शिकंजा

