Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 11:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, विधानसभा अपने विधायी कार्य से झारखंड राज्य को प्रगति के शिखर पर ले जाएगी
    झारखंड

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, विधानसभा अपने विधायी कार्य से झारखंड राज्य को प्रगति के शिखर पर ले जाएगी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा में कहा कि हमारी सरकार देश की गरिमामयी विरासत का सम्मान करते हुए कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के अनुरूप जनहित का नया इतिहास रचेगी।

    राज्यपाल ने सदन में मंगलवार को अपने अभिभाषण में कहा कि यह विधानसभा आप सभी के माध्यम से राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए गरिमामयी और गौरवपूर्ण चर्चाओं का साक्षी बनेगा। यह सदन अपने विधायी कार्य से झारखंड राज्य को प्रगति के शिखर पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के साथ निरंतरता लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल स्वभाव है। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनआकांक्षाओं की अभिव्यक्ति के प्रतीक होते हैं। पंचम विधानसभा शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति के बाद राज्य में एक स्थिर सरकार का गठन हुआ है। यह सरकार झारखंड की मूल चेतना के साथ समावेशी विकास का ध्येय लेकर आगे बढ़ेगी। बिना किसी द्वेष के वंचितों को विशेष महत्व देने की मानवीय सोच के साथ सबको उचित अधिकार, सबको सुरक्षा और हर द्वार तक समृद्धि पहुंचाने काे प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार शहीदों के त्याग और बलिदान को हृदय में आत्मसात करते हुए द्वेष, घृणा, अहंकार, प्रतिशोध से दूर रहने का प्रण लेकर कार्य करेगी। झारखंडी अस्मिता को केंद्र में रखकर सजग, तत्पर, स्वच्छ, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से राज्य को प्रगति के उच्च शिखर पर ले जाने के लिए संकल्पित है।

    राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासियों, दलितों, गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के कल्याण के प्रति समर्पित रहेगी। महिलाओं के स्वावलंबन और सुरक्षा से संबंधित विषयों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेगी और महिलाओं के अधिकार सम्मत समाधानों के लिए पहल करेगी। जल, जंगल और जमीन झारखंड की मूल पहचान है। जंगल में रहने वाले हमारे आदिवासी और मूलवासी भाई भहनों को संपूर्ण अधिकार दिया जायेगा। सरकार एक ऐसी उद्योग नीति की पक्षधर है, जिसमें झारखंड के स्थानीय युवकों को अधिक से अधिक रोजगार मिले। सरकार किसी पूर्वाग्रह और द्वेष की भावना से परे रहते हुए पिछली सरकारों के अच्छे कार्यों को आगे ले जायेगी। सरकार धरातल पर कार्य को उतारकर वंचितों, गरीबों, दलितों, आदिवासियों के चेहरे पर सम्मान का भाव खुशहाली एवं मुस्कुराहट लायेगी। झारखंड के शहीदों के गांव का भी पर्यटन के दृष्टि से विकास किया जायेगा और वहां बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जायेगा।

    राज्यपाल ने कहा कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जायेगा। पुलिस बिना किसी दबाव के निर्भीक और निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, यह सुनिश्चित किया जायेगा। हमारी सरकार अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए नीति बनायेगी। सरकारी कर्मियों, पुलिस कर्मियों, शिक्षकों, अनुबंध कर्मियों, आंगनबाड़ी कर्मियों के हितों का भी ध्यान रखेगी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सब साथ मिलकर नये झारखंड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी और जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए एक सुखी, समृद्ध एवं उन्नत झारखंड के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा, अध्यक्ष पद को संसदीय पद्धति में सरकार और प्रतिपक्ष का पद नहीं समझा जाता है
    Next Article रामगढ़ : ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन

    Related Posts

    झारखंड

    NEET-यूजी 2024 पेपर लीक मामला : झारखंड-बिहार में कई ठिकानों पर ED की रेड

    June 19, 2025
    झारखंड

    M.ed Semester One की परीक्षा 30 जून से, जानें परीक्षा केंद्र और शुल्क की DETAILS

    June 19, 2025
    खूंटी

    मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

    June 19, 2025
    Latest Posts

    NEET-यूजी 2024 पेपर लीक मामला : झारखंड-बिहार में कई ठिकानों पर ED की रेड

    June 19, 2025

    M.ed Semester One की परीक्षा 30 जून से, जानें परीक्षा केंद्र और शुल्क की DETAILS

    June 19, 2025

    हाई प्रोफाइल क्षेत्र के नजदीक लूट और फा’यरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    June 19, 2025

    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी

    June 19, 2025

    मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.