Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बीजेपी के परिवर्तन रैली पर सरकार की मंईयां सम्मान योजना भारी
    झारखंड

    बीजेपी के परिवर्तन रैली पर सरकार की मंईयां सम्मान योजना भारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आर.के दूबे
    रांची: झारखंड सरकार का कार्यकाल अब कुछ दिनों में खत्म होने को है. सभी राजनीतिक दल सामाजिक विसात बिछाने शुरु कर दिए है. एक तरफ मुख्य प्रतिद्वंदी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरे प्रदेश में सरकार के विरोध में परिवर्तन महारैली के माध्यम से जनता के बीच में है, तो दूसरी ओर सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक सह धर्मपत्नी कल्पना सोरेन राज्य के सभी प्रमंडलों में मंईया सम्मान योजना को लेकर रैली के माध्यम से राशि लाभुकों तक पहुंचा रही है. हेमंत सोरेन के नेतृत्व क्षमता के सामने विपक्षी दलों के पास कोई मजबूत मुद्दा हाथ नहीं लग रहा है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव में भुनाया जा सकें. बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व झारखंड की कमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा शर्मा को सौंपी है. भाजपा की रैलियों में उम्मीद के अनुरुप भीड़ नहीं दिख रहा है. वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की सभाओं में अच्छी खासी भीड़ दिख रही है. राजनीतिक पंडितों की मानें तो सरकार द्वारा कई फैसले ऐसे लिए गए है, जो कि बीजेपी के लिए हर रणनीति पर भारी पड़ रही है.
    मंइयां सम्मान योजना के लिए आम जनता उत्साहित
    सरकार की इस योजना की चहुंओर प्रशंसा हो रही है. इस योजना के प्रारुप में बदलाव करते हुए सीम हेमंत सोरेन ने इतना तक कह दिया कि इस योजना का लाभ 18 से 20 वर्ष तक की युवतियों को भी मिलेगा. इस घोषणा के बाद से साफ देखा जा रहा है कि युवाओं का एक मुस्त वोट हेमंत के खाते में जाता दिख रहा है.
    सर्वजन पेंशन योजना लागू होने से हर वर्गों में खुशी
    सर्वजन पेंशन योजना के लागू होते ही जाति के आधार पर बांटने वाले लोगों को करारा जवाब मिला है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस फैसले से विरोधी दलों को चौंका दिया है. सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी वर्गों को पेंशन का लाभी मिल रहा है.
    अबुआ आवास योजना से गरीबों को मिली राहत
    झारखंड सरकार की इस योजना के तहत वैसे लोगों को आवास उपलब्ध करवा रही है, जो आर्थिक रुप से काफी कमजोर है. सरकार की इस फैसले से विरोधियों को जनता के बीच भाव नहीं मिल रहा है. जिससे बीजेपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हरेक रणनीति चाल को मात देने के लिए लगातार रणनीति बना रही है. अब आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता किसे स्वीकार करती है.

    जेएमएम परिवर्तन रैली बीजेपी भारी मंईयां सम्मान यात्रा योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलगातार बारिश से बैद्यनाथ धाम प्रांगण के संध्या मंदिर की छत से टपक रहा पानी, पुरोहित आक्रोशित
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 27 September 2024 : जानें किस राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.