Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में 1 जून से खुलेंगे सरकारी स्‍कूल, संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1 जून से खुलेंगे सरकारी स्‍कूल, संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में सरकारी स्‍कूल 1 जून से खुलेंगे। स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्‍कूलों के लिए संशोधित अकादमिक सत्र जारी किया है। इसमें इसका उल्‍लेख किया गया है। इसमें कहा गया है कि 1 जून से 13 जून तक विभिन्‍न कक्षाओं में नामांकन कार्य होंगे। स्‍थानांतरण और अन्‍य प्रमाण पत्र आदि निर्गत करने का काम किया जाएगा। प्रतिदिन सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर एक शिक्षक 20 छात्र और अभिभावक को पूर्व सूचना अनुक्रमांक के आधार पर 10-10 के दो समूह में बुला सकते हैं। एक दिन सामान्‍यत: एक तिहाई से ज्यादा शिक्षक विद्यालय नहीं आएंगे। जितनी कक्षा में पंखे लगे हैं, उतने ही शिक्षक विद्यालय आएंगे। कक्षा 6, 8 एवं 10 के पुस्तक का वितरण किया जाएगा। 1 जून से कक्षा 1 एवं 9 का नया नामांकन होगा। इसी तरह कक्षा 1 से 5 के पुस्तकों का वितरण होगा। कक्षा 8, 10 और 12 के विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में इसकी कक्षाएं 1 जून से ही संचालित की जाएंगी। शिक्षक सीमित संख्या में आएंगे। एक कक्षा में जहां 40 से 50 बच्चे पढ़ते थे, वहां सामाजिक दूरी के अनुरूप 15 से ज्यादा बच्चे नहीं बैठेंगे। विषयवार शिक्षक आएंगे, ताकि कम शिक्षक अपने विषय की पढ़ाई कराएं। सामान्‍यत: शिक्षक डबल ड्यूरेशन की कक्षा लेंगे। 15 जून से 1 से 12 तक की सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी। 1 जून से 13 जून तक कक्षा सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेगी। 15 जून से 30 जून तक कक्षाएं सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। 1 जुलाई से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कक्षा चलेगी। कक्षा 2 से 8 तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टी 17 मई से 14 जून तक होगी।

    शैक्षणिक/ वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोविड- 19 के कारण सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1-12 के लिए संशोधित अकादमिक सत्र एवं विद्यालय समय के निर्धारण के अनुरूप अनुपालन को लेकर बुधवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सभागार में झारखंड राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मध निषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में पलामू प्रमंडल के डीईओ मौसूदी टुडू, महुआडांड एसडीएम सुधीर कुमार दास, लातेहार जिले के डीएसई छठु विजय सिंह, महुआडांड सीओ जुल्फीकार अंसारी, नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह, आदि समेत पलामू, लातेहार, लोहरदगा एवं गढ़वा चारों जिलों के डीईओ, डीएसई, बीईओ एवं शिक्षा जगत से जुड़े कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बारी बारी से सभी जिलों में स्थित विद्यालयों एवं कार्यरत शिक्षकों की संख्या, विद्यालय भवन की वर्तमान स्थिति, विद्यालय में बिजली, शौचालय, पेयजल की उपलब्धता, एमडीएम की स्थिति आदि के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की एवं कई दिशा निर्देश भी दिये। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री के नेतरहाट पहुँचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने स्वागत भाषण के साथ शिक्षा मंत्री एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रतिबंधित पान मसाला के स्टॉक को दूसरे राज्यों में भेजने के लिए थोक विक्रेता और व्यापारी को 31 मई तक का मिला छूट
    Next Article रांची में 2 और कोडरमा में मिला 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 177

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.