Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड की स्थानीय नीति में होगा बदलाव, सरकार कर रही है विचार, नई कमेटी करेगी रिव्यू
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की स्थानीय नीति में होगा बदलाव, सरकार कर रही है विचार, नई कमेटी करेगी रिव्यू

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2020Updated:August 13, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में बनी डोमिसाइल पॉलिसी को एक बार फिर से रिव्यू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में बनी डोमिसाइल पॉलिसी को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। इतना ही नहीं लोगों ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया और सब इस बात के गवाह भी हैं। ऐसे में सरकार ने तय किया है कि फिर से उसे देखा जाए।

    इसके साथ ही उस में क्या बदलाव किया जा सकता है इस संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बाबत एक कमेटी बनी है और वह इस पर काम करेगी। सोरेन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कुछ त्रुटियां हमेशा हो जाती हैं वह सही है या गलत है यह समझने की आवश्यकता है। 15 अगस्त को लेकर सरकार की घोषणाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि उसी दिन इसपर तस्वीर साफ होगी।

    दरअसल, पूर्वर्ती बीजेपी सरकार ने डोमिसाइल पॉलिसी में 1985 को कट ऑफ ईयर माना था। हालांकि, उस समय इस पॉलिसी को लेकर काफी विरोध भी हुआ था। लोग सड़क पर भी उतरे थे। यहां तक कि तत्कालीन एनडीए में शामिल आजसू पार्टी ने भी डोमिसाइल पॉलिसी में परिवर्तन की मांग रखी थी, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 1932 के खतियान को स्थानीयता परिभाषित करने के लिए कटऑफ ईयर करने की मांग की थी।

    वहीं, झारखंड में गुरुवार को दो पत्रकारों की हुई मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए सोरेन ने कहा यह अत्यंत दुख का विषय है। वह व्यक्तिगत रूप से उन परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि वह आश्चर्यचकित हैं कि इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में ईश्वर प्रभावित परिवार को शक्ति दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस व माओवादी के बीच मुठभेड़, मिनी कैंप ध्वस्त, सर्च अभियान जारी
    Next Article भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 24 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 64553 नए मामले सामने आए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.