Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गोमिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, क्वार्टर में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार
    क्राइम

    गोमिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, क्वार्टर में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो अनुमंडल के स्वांग और ललपनिया के पांच क्वार्टर में चोरी की घटना का  खुलासा पुलिस ने किया है. दोनों ही घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी यूपी के सहारनपुर जिले से हुई. इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता और ललपनिया थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि 18 अगस्त की रात को स्वॉंग निवासी सुनील सिंह के बंद आवास का ताला तोड़कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. इसी प्रकार 31 अगस्त की रात को ललपनिया थाना क्षेत्र के ललपनिया आवासीय कॉलोनी के बंद पांच क्वार्टर का ताला तोड़कर अपराधियों ने लाखों रुपये का जेवरात और नगदी की चोरी की थी.शातिर अपराधी इसी प्रकार अलग अलग राज्यों में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य में प्रवेश कर जाते थे. लेकिन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले अंतर्गत नागल थाना क्षेत्र की पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन किया है. बता दें कि नागल थाना क्षेत्र के सुगर मील के आवासीय कॉलोनी में भी अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था. इसी मामले में नागल पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें मध्यप्रदेश के गुड्डू पुत्र भगौली थाना टाण्डा जिला धार, पातलिया गुराडिया, गंगू गूडा, गणपत उर्फ गणेश, छोटू टाण्डा धार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. गिरफ्तार अपराधियों ने बोकारो जिला के दो क्षेत्रों की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार अपराधियों ने झारखंड, असम, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कही है. बताते चले कि सहारनपुर जिला के नागल में सुगर मील कॉलोनी में बड़ी चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की एक कार की पहचान की. जब पुलिस ने उस कार को रोकने का प्रयास किया, तो अपराधी नहीं रुके और भागने लगे. इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गोली भी चलाई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद पांचों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है .

    अंतर्राज्यीय गिरोह अपराधी चोर बोकारो यूपी सदस्य सहारन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9 सितंबर का राशिफल : जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन 
    Next Article जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.