New Delhi : इस साल सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 31 अक्टूबर को सोने का भाव 1,20,770 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 7 नवंबर तक घटकर 1,20,100 रुपए पर आ गया। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब सोने का भाव गिरा है। वहीं, चांदी का भाव 1,49,125 रुपए प्रति किलो से घटकर 1,48,275 रुपए हो गया।
सोना-चांदी की कीमत गिरने के कारण :
- सीजनल बाइंग का खत्म होना : दिवाली जैसे त्योहारों के बाद सोने-चांदी की मांग में कमी आई।
- ग्लोबल टेंशन में कमी : मुश्किल समय में लोग सोना-चांदी खरीदते हैं, लेकिन वैश्विक तनाव कम होने से कीमतों में गिरावट आई।
- प्रॉफिट-टेकिंग और ओवरबॉट सिग्नल : रैली के बाद निवेशक मुनाफा निकाल रहे हैं। तकनीकी संकेतकों ने दिखाया कि कीमतें ओवरबॉट जोन में थीं, जिससे बिकवाली बढ़ी।
सालभर में कीमतों की बढ़ोतरी :
- सोना : 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, अब 1,20,100 रुपए।
- चांदी : 31 दिसंबर 2024 को 1 किलो चांदी 86,017 रुपए थी, अब 1,48,275 रुपए।
शहरों में सोने के अलग-अलग दाम होने के कारण :
- ट्रांसपोर्टेशन खर्चे : सोना लाने-ले जाने में लागत आती है।
- खरीदारी की मात्रा : साउथ इंडिया में भारी खरीदारी होने से दाम कम, टियर-2 शहरों में ज्यादा।
- लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन : अलग-अलग एसोसिएशन दाम तय करते हैं।
- सोने का खरीद मूल्य : ज्वेलर्स ने अगर सोना सस्ते में खरीदा है, तो वो कम दाम पर बेचते हैं।
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : BIS हॉलमार्क वाला सोना ही सुरक्षित है।
- कीमत क्रॉस चेक करें : 24, 22 और 18 कैरेट के हिसाब से सोने के भाव अलग होते हैं, इसलिए खरीदने से पहले कीमत जांचें।
Also Read : गोड्डा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो टैंकरों से 12 हजार लीटर नकली पेट्रोल जब्त

