Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 1:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा विधायक अमित मंडल पर भागलपुर में हमला, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
    झारखंड

    गोड्डा विधायक अमित मंडल पर भागलपुर में हमला, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2021Updated:October 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भागलपुर। झारखंड के गोड्डा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अमित मंडल पर भागलपुर के तिलकामांझी स्थित आवास में हमला हुआ है। दो अपराधियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया है। मामला बुधवार रात की है। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए।

    घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं।

    आवासीय परिसर के गलियारे में टहल रहे थे विधायक
    विधायक पर तब हमला हुआ जब वह अपने आवासीय परिसर के गलियारे में टहल रहे थे। विधायक ने घटना की जानकारी बाद मौके पर पहुंचे सिटी एएसपी शुभम आर्या को बताया कि कुछ लड़कों ने पत्थर से हमला कर दिया। विधायक की हाथ मे गम्भीर जख्म लगा है। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में भी चोटें आई हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू करते हुए आला पुलिस अधिकारियों को हमले की सूचना दी। चंद मिनट में पूरा पुलिस महकमा हरकत में आते हुए मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।

    जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर घटना की जानकारी पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए हैं। हमले को लेकर सीसी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना को लेकर विधायक के स्थानीय समर्थकों में काफी रोष देखा जा रहा हैं।

    इधर जानलेवा हमले को लेकर एसएसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि विधायक पर दो-तीन की संख्या में लड़कों ने पत्थर चला जख्मी कर दिया है। ईंट-पत्थर से हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एएसपी के नेतृत्व में तिलकामांझी पुलिस छापेमारी कर रही है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में शराब पीने के दौरान दो लोगों में विवाद, एक की मौत
    Next Article 28 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जामताड़ा

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025
    Latest Posts

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.