Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बकरी की ह’त्या! कराया गया पोस्टमा’र्टम
    जोहार ब्रेकिंग

    बकरी की ह’त्या! कराया गया पोस्टमा’र्टम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2025Updated:January 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : एक बकरी की मौते के बाद बवाल हो गया. बात पुलिस तक पहुंच गयी. वकील की जिद पर बकरी का पोस्टमार्टम तक करवाना पड़ा. इल्जाम है कि बकरी को जहर देकर मारा गया है. बकरी के मालिक मोहम्मद अंसारी दुमका कोर्ट में वकील हैं. घटना दुमका के दुधानी मोहल्ले से सामने आयी है.

    मिली जानकारी के अनुसार बीते कल यानी गुरुवार को एक बकरी संदिग्ध हालत में मरी मिली. बकरी की मौत के बाद उसके मालिक वकील मोहम्मद अंसारी सीधे नगर थाना पहुंच गये. वकील ने अपने पड़ोसी पर बकरी को जहर देकर मारने का इल्जाम लगाया. साथ ही बकरी की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गये. इसके बाद वकील की पत्नी रीना खातून के बयान पर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गयी. दर्ज शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाली एक महिला शबनम बीवी ने रीना खातून से 30 हजार रुपये बतौर कर्ज लिये थे. उसने यह रकम घर बनाने के वास्ते लिये थे. रीना जब पैसे वापस मांगती तो शबनम और उसके घरवाले लफड़ा-झगड़ा करने लगते. साथ ही धमकी भी दी जाती थी. रीना खातून का इल्जाम है कि शबनम बीवी और उसके घरवालों ने मिलकर उसकी बकरी की हत्या की है. वहीं, घर में लगे CCTV को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है.

    इधर, शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना पहुंचे वकील की जिद पर नगर थाना की पुलिस ने बकरी की डेड बॉडी को पशुपालन विभाग भेज दिया. वहां से बकरी की लाश को जिला गव्य विभाग भेज दिया गया, जहां डॉ अवध कुमार झा ने पोस्टमार्टम किया. डॉक्टर झा ने बताया कि दो से तीन रोज के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जायेगी.

    वहीं, मामले में दुमका के नगर थानेदार अमित लकड़ा ने बताया कि अधिवक्ता की पत्नी रीना खातून ने लिखित आवेदन दिया है. पड़ोस के कई लोगों पर बकरी को जहर देकर मार देने का इल्जाम लगाया है. जरूरी तफ्तीश के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

    Also Read : ठंड से ठिठुरा पूरा राज्य, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

     

    Amit Lakra CCTV cameras criminal investigation Dr. Awadh Kumar Jha Dudhani Mohalla dumka news goat death goat poisoning lawyer Mohammad Ansari livestock department Loan Dispute murder accusation Nagar Thana neighborhood conflict police complaint police investigation post mortem Reena Khatun Shabnam Bivi suspicious circumstances अधिवक्ता मोहम्मद अंसारी अमित लकड़ा आपराधिक जांच कर्ज विवाद डॉ. अवध कुमार झा दुधानी मोहल्ला दुमका दुमका खबरेंDumka नगर थाना पड़ोसी विवाद पशुपालन विभाग पुलिस जांच पुलिस शिकायत पोस्टमार्टम बकरी की मौत बकरी को जहर देना रीना खातून शबनम बीवी संदिग्ध परिस्थितियां सीसीटीवी कैमरे हत्या का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठंड से ठिठुरा पूरा राज्य, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
    Next Article BPSC री-एग्जाम की मांग को लेकर पप्पू यादव ने किया बड़ा ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.