Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 11:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»मुर्गा की तरह प्रेमिका को कई टुकड़ों में काटकर दफनाया, डेढ़ साल चला था लिव इन रिलेशन
    क्राइम

    मुर्गा की तरह प्रेमिका को कई टुकड़ों में काटकर दफनाया, डेढ़ साल चला था लिव इन रिलेशन

    SinghBy SinghNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : खूंटी जिले से 24 नवंबर को बरामद गांगी कुमारी नामक युवती के नर कंकाल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है. गांगी की हत्या उसके प्रेमी ने ही दुपट्टे से गला घोंटकर की थी. वहीं, शव को कुल्हाड़ी से कई टुकड़ों में काटकर दफना दिया था. गांगी अपने प्रेमी की दूसरी शादी का विरोध कर रही थी. यह घटना जरियागढ़ थाना क्षेत्र के भगवान पांज टोंगरी की है. मामले में पुलिस ने जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोजोदाग गांव निवासी हत्यारोपी नरेश भेंगरा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. मामले का खुलासा करने वाली टीम में एसडीपीओ ख्रिास्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक सिंह आदि शामिल थे.

    ऐसे परवान चढ़ा था प्यार

    पुलिस ने बताया कि नरेश के साथ गांगी लिव इन रिलेशन में रह रही थी. वह मूल रूप से रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के मालगो टंगराटोली गांव की निवासी थी. नरेश का ननिहाल भी उसी गांव में था. ननिहाल आने-जाने के क्रम में ही गांगी और नरेश के बीच प्रेम हो गया. डेढ़ साल लिव इन रिलेशन में रहने के बाद गांगी काम करने तमिलनाडु चली गयी और नरेश बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करने लगा.

    प्यार में दरार की वजह

    इसी दौरान नरेश का संबंध दूसरी युवती के साथ हो गया. उसने उससे शादी कर ली. दोनों का एक बेटा भी हुआ. मामले की जानकारी जब गांगी को हुई तो वह बेंगलुरु आ गयी. नरेश और गांगी वहां से ट्रेन से हटिया स्टेशन आ गए. आठ नवंबर की शाम गांगी को लेकर नरेश जोजोदाग के लिए निकल गया, लेकिन गांव नहीं जाकर गांगी को भगवान पांज टोंगरी पर ले गया, जहां दोनों आपस में झगड़ने लगे. इसके बाद नरेश ने दुपट्टे से गला घोंटकर गांगी को मार डाला. वहीं, टांगी से शव के कई टुकड़े कर दफना दिया और घर चला गया.

    बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करता था नरेश

    बेंगलुरु में नरेश भँगरा चिकन शॉप में मुर्गा काटने का काम करता था. एसडीपीओ ने बताया कि 24 नवंबर को कुछ ग्रामीणों ने टोंगरी में नर कंकाल देखकर इसकी सूचना जरियागढ़ थाना को दी. पुलिस ने घटनास्थल से युवती का फोटो, हत्या में प्रयुक्त खून लगी टांगी, हसुवा और अन्य सामान बरामद कर लिया.

    Also Read: JPSC नियुक्ति घोटाले के आरोपियों की बढ़ी परेशानी, CBI ने 12 साल में जांच पूरी कर 70 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, कल सुनवाई

    Johar Live Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Today News खूंटी गांगी कुमारी गिरफ्तार जरियागढ़ थाना जोहार लाइव टूडे न्यूज डेढ़ साल चला था लिव इन रिलेशन ननिहाल नरेश भेंगरा बेंगलुरु भगवान पां टोंगरी मालगो टंगराटोली गांव मुर्गा की तरह प्रेमिका को काटा रांची रांची अपडेट न्यूज रांची क्राइम न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज लापुंग थाना क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचार साल के सस्पेंशन पर पहलवान बजरंग पूनिया का आया बयान, NADA पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article लातेहार में मारा गया एनआईए का मोस्टवांटेड माओवादी कमांडर छोटू खरवार, 15 लाख था इनाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.