Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अवैध शराब के खिलाफ गिरिडीह पुलिस सख्त, जनवरी में पकड़े 50 लाख के 712 पेटी अंग्रेजी शराब
    क्राइम

    अवैध शराब के खिलाफ गिरिडीह पुलिस सख्त, जनवरी में पकड़े 50 लाख के 712 पेटी अंग्रेजी शराब

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2024No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : झारखंड-बिहार सीमावर्ती जिले गिरिडीह में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है. झारखंड से बिहार शराब भेजने की हर योजना को गिरिडीह पुलिस नाकाम साबित कर रही है. शराब तस्कर हर स्तर से प्रयास कर थक चुके है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही है. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. पिछले जनवरी माह की देखें तो करीब 50 लाख के अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने पकड़ा है.

    अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का रवैया होगा सख्त

    गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने जोहार लाइव के संवाददाता से बातचीत में कहा कि अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोग संभल जायें. पुलिस किसी भी हाल में अवैध कारोबार को बर्दास्त नहीं करेगी. अवैध कारोबार से जुड़े लोग मेहनत कर पैसा कमायें, अन्यथा जेल के अंदर जीवन यापन के लिए तैयार रहे. पकड़े जाने पर पुलिस किसी भी अवैध कारोबारियों को बख्शने के फिराक में नहीं है.

    इन-इन जगहों से पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब की खेप

    8 जनवरी : शराब तस्कर बड़ी खेप को पिकअप वैन में लोड कर अवैध शराब की 210 पेटी में करीब 2600 बोतल लेकर बिहार प्रवेश करने के प्रयास में थे. लेकिन, ऐन वक्त पर गिरिडीह जिला के बगोदर पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेरते हुए रंगेहांथ अवैध शराब के खेप को पकड़ा है. तस्करों ने पानी के नीचे छिपाकर शराब रखा था.

    11 जनवरी : बिहार जाने वाली मुख्य सड़क नैयाडीह मोड़ के पास पुलिस ने शराब तस्करी मामले में दो तस्करों को पकड़ते हुए अवैध शराब की खेप को भी पकड़ा. पुलिस ने मारुती वैन को जांच किया तो उसमें अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब लदी थी. पुलिस ने 250 बोतल पकड़ा था.

    17 जनवरी : सरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी के दौरान भगत सिंह चौक सरिया  से एक 407 वाहन से 94 पेटी इम्परियल ब्लू अंग्रेजी शराब जप्त किया गया.

    17 जनवरी : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 7 बजे एक महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या बीआर 46 जी 8431 को रोक कर चेक किया गया, तो उसमें 84 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा शराब के पेटी के ऊपर से गाड़ी पर लदा हुआ जब्त किया गया. इस शराब की खेप को कैटरिंग के सामानों में छिपाकर तस्करी की योजना थी.

    19 जनवरी : पचंबा थाना क्षेत्र के बुढ़वा आहार तालाब के पास से अवैध्या शराब लदी एक टाटा मैजिक गाड़ी और एक स्कॉरपियो को पकड़ा है. दोनों गाड़ियों से पुलिस ने करीब 104 पेटी अवैध शराब पकड़ा है.

    Giridih Giridih Police Illegal Liquor jharkhand johar live news Raid अवैध शराब गिरिडीह गिरिडीह पुलिस छापामारी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर एक सूत्र में बंधा भारत : कृष्ण कुमार
    Next Article BREAKING : रांची हिंसा मामले में आठ लोगों के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.