Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 11:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»घाटशिला उपचुनाव : ग्रामीण इलाकों में सुबह से मतदान के लिए दिखी भीड़, सुबह 9 बजे तक 17.33 प्रतिशत मतदान
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : ग्रामीण इलाकों में सुबह से मतदान के लिए दिखी भीड़, सुबह 9 बजे तक 17.33 प्रतिशत मतदान

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घाटशिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur :  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। झारखंड में बढ़ते ठंड के बीच ग्रामीण इलाकों में लोगों ने शुरुआत से ही मतदान केंद्रों का रुख किया, जबकि शहरी बूथों पर शुरुआती घंटे में वोटरों की संख्या कम रही। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक 17.33% मतदान दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के कारण पहले दो घंटों में वोटिंग की रफ्तार सुस्त रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मतदाताओं के आने का सिलसिला तेज होने लगा।

    ग्रामीण क्षेत्रों में उमड़ा जनसैलाब, शहरी इलाकों में रफ्तार धीमी

    गालूडीह के महुलिया उच्च विद्यालय में सुबह सात बजे से ही लोग मतदान के लिए पहुंचने लगे। वहीं मुसाबनी प्रखंड के संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में शुरुआती घंटों में कुछ ही लोग दिखे। ग्रामीण इलाकों में सुबह की धूप निकलते ही मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गई। कई बूथों पर लंबी कतारें देखी गईं, जबकि कुछ शहरी क्षेत्रों में अब भी मतदान की रफ्तार धीमी बनी हुई है।

    प्रशासन ने दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बूथों पर विशेष व्यवस्था की है। व्हीलचेयर से लेकर सहायता डेस्क तक की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो। सहायता कर्मी लगातार बूथों पर सक्रिय हैं और जरूरतमंदों को सहयोग दे रहे हैं। पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई युवाओं ने सुबह ही मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव में भागीदारी निभाई।

    महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ी

    बूथों पर केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी मतदान के लिए पहुंच रही हैं। कई इलाकों में महिला वोटरों की कतारें पुरुषों से लंबी देखी गईं। महिलाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। प्रशासन का मानना है कि दिन के दौरान महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से समय पर मतदान शुरू करा दिया गया है। पूरे उपचुनाव पर वेबकास्टिंग के माध्यम से सख्त निगरानी रखी जा रही है। सीईओ, डीईओ तथा भारत निर्वाचन आयोग लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अब तक मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जारी है।

    Also Read : दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, संदिग्ध व्यक्ति आतंकी उमर होने की आशंका

    घाटशिला उपचुनाव : ग्रामीण इलाकों में सुबह से मतदान के लिए दिखी भीड़ सुबह 9 बजे तक 17.33 प्रतिशत मतदान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली ब्लास्ट अपडेट : ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, संदिग्ध व्यक्ति आतंकी उमर होने की आशंका
    Next Article शेयर बाजार में हल्की गिरावट, रुपया मजबूत

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव : बगहा के रामनगर में 22 गांवों ने किया सामूहिक वोट बहिष्कार

    November 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना में कबाड़ी दुकान में आ’ग, आधा दर्जन दुकानों को नुकसान

    November 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान दर्ज

    November 11, 2025
    Latest Posts

    बिहार चुनाव : बगहा के रामनगर में 22 गांवों ने किया सामूहिक वोट बहिष्कार

    November 11, 2025

    पटना में कबाड़ी दुकान में आ’ग, आधा दर्जन दुकानों को नुकसान

    November 11, 2025

    पटना जू में जल्द दिखेंगे राजगीर सफारी के शेर, बाघ और गैंडा

    November 11, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट अपडेट : मृतकों और जख्मियों की लिस्ट जारी… देखें

    November 11, 2025

    शेयर बाजार में हल्की गिरावट, रुपया मजबूत

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.