घाटशिला। विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। ठंड के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सुबह-सुबह मतदान के लिए बूथों पर पहुंचने लगे, जबकि शहरी इलाकों में शुरुआत में भीड़ कम रही।
जैसे-जैसे दिन बढ़ा, मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई। 1 बजे तक कुल 54.08% मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन ने बूथों पर पूरी तैयारी की है और दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। व्हीलचेयर और सहायता केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
गालूडीह के महुलिया उच्च विद्यालय और मुसाबनी प्रखंड के संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में मतदाता सुबह से ही पहुंच रहे हैं। शुरुआती घंटों में ठंड की वजह से मतदान धीमा रहा, लेकिन धीरे-धीरे भीड़ बढ़ गई।

पहली बार मतदान करने वाले युवा उत्साह के साथ वोट डाल रहे हैं। कई बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं, जबकि कुछ इलाकों में मतदान की रफ्तार अभी भी धीमी है। महिला मतदाताओं की संख्या भी खासी देखी जा रही है।

Also Read : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: सुबह से ही शुरू हुई वोटिंग, 1 बजे तक 54% मतदान
Also Read : बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग
Also Read : एसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

