Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में LPG कालाबाजारी का खुलासा, छापामारी में कई सिलेंडर और मशीन जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में LPG कालाबाजारी का खुलासा, छापामारी में कई सिलेंडर और मशीन जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने एदलहातु इलाके में एक मकान पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का भंडारण और रिफिलिंग की जा रही थी।

    छापेमारी रात करीब 8:55 बजे की गई। मौके से कई गैस सिलेंडर और रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि मकान किराए पर लेकर एक व्यक्ति अवैध तरीके से गैस सिलिंडरों को छोटे सिलिंडरों में भरकर कालाबाजारी कर रहा था।

    क्या-क्या हुआ बरामद

    छापेमारी के दौरान प्रशासन को निम्नलिखित सामान मिला:

    • 14.2 किलो के 3 भरे और 2 खाली घरेलू गैस सिलेंडर (इंडेन)
    • 14.2 किलो का 1 भरा घरेलू गैस सिलेंडर (एचपी)
    • 5 किलो का 1 खाली छोटा सिलेंडर
    • 19.2 किलो के 2 खाली व्यावसायिक सिलेंडर (गो गैस)
    • गैस रिफिलिंग मशीन, रेगुलेटर और पाइप
    • डिजिटल वजन मापने की मशीन

    मौके पर ही सभी सामान की विस्तृत जप्ती सूची तैयार की गई। बरामद सिलिंडर और उपकरण संबंधित गैस एजेंसियों को सौंप दिए गए हैं।

    सख्त कार्रवाई के निर्देश

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। संबंधित थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।

    लगातार निगरानी में प्रशासन

    जिले में इन दिनों घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कमी की शिकायतें मिल रही हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चला रहा है, ताकि कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।

    आम लोगों से अपील

    जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिफिलिंग की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन, नजदीकी थाना या ईमेल के जरिए सूचना दें।

    Also Read : रामनवमी को लेकर सिमडेगा में प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने जुलूस रूट पर किया पैदल मार्च

    Gas Cylinder Black Marketing Racket Exposed in Ranchi; Several Cylinders and Machines Seized During Raid छापामारी में कई cilinder और मशीन जब्त छापामारी में कई सिलेंडर और मशीन जब्त रांची में LPG कालाबाजारी का खुलासा रांची में गैस सिलिंडर कालाबाजारी का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर सिमडेगा में प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने जुलूस रूट पर किया पैदल मार्च
    Next Article कोडरमा में ऑटो पलटा, मुंबई से लौट रहे 5 प्रवासी मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.