Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 6:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»महीनों बाद सस्ता हुआ लहसुन, अब इतने हुए दाम
    कारोबार

    महीनों बाद सस्ता हुआ लहसुन, अब इतने हुए दाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : लहसुन के बढ़े भाव से लोगों को अब राहत मिलने वाली है. मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान से लहसुन की नई फसल की सप्लाई शुरू हो गई है. इसकी वजह से थोक मंडी में कीमत में 100 से 150 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. मालूम हो कि पिछले साल लहसुन की कम फसल हुई थी. इसके चलते चार महीने पहले ही लहसुन की सप्लाई कम होने लगी. जिसके कारण धीरे-धीरे लहसुन का दाम बढ़ने लगा था.

    लहसुन कारोबारी ने बताया कि थोक मंडी में पिछले दो हफ्ते पहले लहसुन की कीमत ने प्रति किलो 300 रुपये का आंकड़ा छू लिया था. इस वजह से कई रिटेल बाजार में दाम 500 रुपये प्रति किलो से अधिक पहुंच गया था. लेकिन, अब मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान से लहसुन के नई फसल की सप्लाई शुरू हो गई है. इससे आजादपुर मंडी में लहसुन 80 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. मध्य प्रदेश से रोजाना मंडी में करीब 20 ट्रक लहसुन की सप्लाई हो रही है. साथ ही राजस्थान से भी 5 से 8 गाड़ी लहसुन की सप्लाई हो रही है.

    व्यापारियों का दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में लहसुन की कीमत में और कमी आएगी. उधर, प्याज के दाम में अब तेजी आने लगी है. आजादपुर सब्जी मंडी के ओनियन ट्रेडर्स असोसिएशन के प्रधान श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि दूसरे राज्यों से आजादपुर मंडी में आने वाले प्याज के थोक दाम में बढोतरी हुई है. केंद्र सरकार के प्याज निर्यात के फैसले से अचानक मंडियों में प्याज के दाम बढ़ गए हैं.

     

    Businessman Cheap Country Garlic johar live news MP Rajasthan Trader Wholesale Market एमपी कारोबारी जोहार लाइव न्यूज़ थोक मंडी देश राजस्थान लहसुन व्यापारी सस्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने पर छात्रों ने जताई खुशी, बोले- यूपी में बाबा बा
    Next Article झुंड से बिछड़े हाथी ने किया हमला, एक की मौत, दो घायल  

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025
    खेल

    IND vs ENG : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय प्लेइंग XI में हुए चार बड़े बदलाव

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025
    Latest Posts

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    July 31, 2025

    मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    July 31, 2025

    झारखंड पुलिस की नई पहल, साइबर अपराध से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे ‘साइबर कमांडो’…

    July 31, 2025

    चलती कार में लगी भीषण आ’ग, अफरा-तफरी का माहौल

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.