Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वाः अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचला, लोगों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग
    झारखंड

    गढ़वाः अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचला, लोगों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गढ़वा। जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय में एक बेकाबू ट्रक ने यज्ञ में शामिल होने जा रही एक महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने अंबिकापुर-रंका एनएच 375 को जाम कर दिया। वे आबादी क्षेत्र में ट्रकों की रफ्तार कम करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे।

    बता दें कि चिनिया प्रखंड के सिगसिगा कला गांव की 50 वर्षीया महिला बृजनी देवी अपने पुत्र प्रदीप यादव के साथ बाइक पर सवार होकर यज्ञ में शामिल होने छतीसगढ़ के रामानुजगंज जा रही थी। वहीं, रंका में बाइक के असंतुलित होने के कारण महिला सड़क पर गिर गयी। इस दौरान अंबिकापुर की ओर से रहे एक बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

    इसकी सूचना मिलते ही रंका एसडीओ राजेश कुमार लिंडा, एसडीपीओ मनोज कुमार, थाना प्रभारी पंकज तिवारी और बीडीओ घटनास्थल पर पहुंच गए। लोग रंका शहर में वाहनों की गति को कम करने और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। एसडीओ ने कहा कि परिजनों को तत्काल लाभ के रूप में 20 हजार रुपये नगद और प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। फिलहाल जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में दो नाबालिगों की हत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला एक शव
    Next Article जमशेदपुर: बुजुर्ग ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी में उठाया कदम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.