मध्यप्रदेश: उज्जैन से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर विकास दुबे, मध्यप्रदेश सरकार ने की पुष्टि

Joharlive Desk

उज्जैन । कानपुर गोलीकांड के सातवें दिन कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने फिल्मी अंदाज में मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार विकास दुबे ने महाकाल मंदिर के गॉर्ड से चिल्ला- चिल्लाकर कहा जानते हो मैं विकास दुबे हूं। इसके बाद महाकाल के सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार करवा दिया।

इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर की गिरफ्तारी की खबरों को सही बताया है। वहीं सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार दूबे महाकाल मंदिर में पूजा एवं दर्शन के लिए लगी लाइन में लगा था। उसने चिल्ला-चिल्ला कर खुद को विकास दुबे बताया। इसके बाद मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ा और पुलिस को इसकी दी सूचना दी। महाकाल थाना पुलिस व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर थाने नहीं बल्कि कंट्रोल रूम तरफ लेकर गई। यह पुलिस कंट्रोल रूम फ्रीगंज इलाके में स्थित है।

दुबे ने सुनियोजित तरीके से आत्मसमर्पण किया है। उसने गुरुवार को महाकाल मंदिर में जाकर पर्ची कटाई, इसके बाद मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विकास ने उज्जैन में मीडिया को भी बुलाया है।

मालूम हो कि कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान हुए खूनी संघर्ष में सीओ सहित पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। अपराधियों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और आठ जवानों को मौत के घाट उतार दिया था।