मांडर विधानसभा उपचुनाव की भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर बोलीं, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

रांची। मांडर विधानसभा उपचुनाव की भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर ने गुरुवार को मुड़मा बांध टोला में आयोजित महिला समिति सम्मेलन में हेमंत सरकार जमकर हमला बोला। राज्य की महिलाएं इस सरकार में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। राज्य में अब तक 4000 से अधिक दुष्कर्म की घटना हुई है।

यानी प्रत्येक दिन पांच महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो रही है। राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।आदिवासियों की हितैषी बनने वाली हेमंत सरकार आदिवासियों के मुद्दों पर शांत है।

कुजूर ने कहा कि रूपा तिर्की प्रकरण पर न्याय दिलाने के बजाय उनके परिजनों को परेशान किया जा रहा था, यह पूरा प्रदेश जानता है। खनिज सम्पदाओं की लूट मची हुई है।

झारखंड पुलिस झामुमो एवं कांग्रेस के इशारे पर अपराधियों को संरक्षण एवं आम जनता को परेशान कर रही है। अंचल कार्यालय बिचौलियों का अड्डा बन गया है।