Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»15 लाख का ईनामी आक्रमण गंझू का बॉडीगार्ड उपेंद्र गिरफ्तार, 652 जिंदा गोली जब्त
    क्राइम

    15 लाख का ईनामी आक्रमण गंझू का बॉडीगार्ड उपेंद्र गिरफ्तार, 652 जिंदा गोली जब्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 27, 2025Updated:February 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : राज्य में नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में बीते दिनों पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने 15 लाख का ईनामी आक्रमण गंझू का बॉडीगार्ड उपेंद्र भूइयां को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उपेंद्र टीएसपीसी संगठन का सक्रिय सदस्य है. पुलिस ने उसके पास से 652 पीस जिंदा गोली जब्त की है. छापेमारी टीम में एएसपी राकेश सिंह, लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज झा और मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

    संगठन में गाना सुनाने का काम करता था उपेंद्र

    पलामू एसपी ने कहा कि गिरफ्तार उपेंद्र भुइयां महज 14 वर्ष की उम्र में टीएसपीसी संगठन के बाल दस्ता से जुड़ा था. शुरुआती दौर में उपेंद्र संगठन के बड़े-बडे़ कमांडरों को गाना सुनाकर मनोरंजन का काम करता था. उसके बाद धीरे-धीरे सक्रिय सदस्य के तौर पर संगठन के लिए काम करने लगा. वर्ष 2021 के बाद से आक्रमण गंझू का बॉडीगार्ड के तौर पर नियुक्ति हो गई.

    गांव आने की सूचना पर पुलिस ने उपेंद्र को पकड़ा

    एसपी ने कहा कि सूचना मिली थी कि उपेंद्र भुइयां अपने गांव नागद आने वाला है. जिसके बाद एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन का बुधवार को शाम के समय केदल के जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. शाम करीब पौने सात बजे जंगल में एक व्यक्ति का चादर ओढ़े देख पुलिस ने रोकने का इशारा दिया. जिसके बाद पुलिस को देख जंगल में भागने लगा. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम उपेंद्र भुइयां बताया है.

    दो पुलिसकर्मी की हत्या समेत दर्जनों मामलों में है नामजद

    पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने कहा कि गिरफ्तार उपेंद्र भुइयां लातेहार, पलामू और चतरा पुलिस की लिस्ट में वांटेड है. चतरा में वर्ष 2024 में दो पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल रहा है. इसके अलावा उसके खिलाफ लेवी के आठ मामले दर्ज है. पुलिस अन्य मामलों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है.

    Also Read : पटना के गंगा नदी में हुआ बड़ा हादसा, चार की मौ’त, एक लापता

    12 cases 12 मामले 15 लाख का ईनामी आक्रमण गंझू का बॉडीगार्ड उपेंद्र गिरफ्तार 2024 652 bullets 652 गोलियां 652 जिंदा गोली जब्त arrested Chatra jail latehar major success Murder Cases Naxalite palamu Palamu police police officers' murder police stations TSPC extremist TSPC उग्रवादी Upendra Bhuiyan उपेंद्र भुइयां गिरफ्तार चतरा जेल थाने नक्सली पलामू पलामू पुलिस पुलिसकर्मियों की हत्या बड़ी सफलता लातेहार हत्या मामले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया START
    Next Article JPSC सिविल सेवा घोटाला : 10 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.