Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हाइवा जलाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पांच धराये
    झारखंड

    हाइवा जलाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, पांच धराये

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाइवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना पुलिस ने कुटिया मोड़ के पास हाइवा जलाने वाले एक गिरोह का उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने लोडेड हथियारों के साथ गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विकास उरांव, मो० याद अली उर्फ सोनू, जमशेद आलम, पंचम कुमार ठाकुर उर्फ पंचम पुजारी और सकेन्द्र उरांव के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 7.65 मिमी का एक पिस्टल, दो गोली, एक देशी कट्टा, 8 मिमी का एक गोली, तीन बाइक और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    क्या है मामला

    पलामू SP ने मीडिया को बताया कि 27 मई को छतरपुर थाना क्षेत्र के कुटिया मोड़ के पास 8-9 अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों में आगजनी की थी। इस मामले में छतरपुर थाना में कांड संख्या 91/25 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO छतरपुर के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया।

    उन्होंने आगे कहा कि SIT ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने करीब 7-8 महीने पहले एक संगठित गिरोह का गठन किया था, जो माइनिंग क्षेत्र के क्रशर मालिकों, ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और दुकानदारों से रंगदारी वसूली करता था।

    आपराधिक पृष्ठभूमि

    गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि भय का माहौल बनाने के लिए फरवरी में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र और हाल ही में जौरा माइंस रोड पर आगजनी और फायरिंग की घटनाएं अंजाम दी गई थीं। वसूली की गई रकम को गिरोह के सदस्यों ने आपस में बांट लिया था, जिससे जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। बाकि फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    Also Read : हजारीबाग DC के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट

    bikes recovered Chhatarpur police station country-made firearm criminals arrested gang busted Hyva arson gang Jamshed Alam Jharkhand crime Md. Yad Ali mobile phones recovered Palamu district Pancham Pujari pistol police action Sakendra Oraon Sonu Vikas Oraon weapons seized अपराधी गिरफ्तार गिरोह उद्भेदन छतरपुर थाना जमशेद आलम झारखंड अपराध देशी कट्टा पंचम पुजारी पलामू जिला पिस्टल पुलिस कार्रवाई बाइक बरामद मो० याद अली मोबाइल फोन जब्त विकास उरांव सकेन्द्र उरांव सोनू हथियार बरामद हाईवा जलाने वाला गिरोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस के कई आला अधिकारियों ने CM हेमंत से की मुलाकात
    Next Article पूर्व विधायक सीता सोरेन ने पासपोर्ट रिलीज की लगाई गुहार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    क्राइम

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026
    गढ़वा

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.