जामताड़ा : 21वें गणेश महोत्सव की तैयारी जामताड़ा गांधी मैदान में जोर-शोर से चल रही है. गणेश पूजा कमेटी के द्वारा हर वर्ष मेले को भव्य बनाने और महोत्सव को नया लुक देने के लिए प्रयास किया जाता है. इसी के तहत इस वर्ष गणेश महोत्सव में राजस्थानी संस्कृति और राजवाड़ों के विरासत को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है. 7 सितंबर से प्रारंभ होने वाले गणेश पूजा की तैयारी तेजी से चल रही है. ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण आयोजन समिति के द्वारा कराया जा रहा है. बंगाल के कारीगरों द्वारा राजस्थान के महलों जैसा पंडाल बनाने का कार्य किया जा रहा है. आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि इस वर्ष गांधी मैदान में पंडाल का निर्माण राजस्थान के महल तथा वहां की कलाकृति को प्रदर्शित करता हुआ दिखाया जाएगा. कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक मंडल ने बताया कि गणेश पूजा को लेकर बनाए जाने वाले पंडाल में महल के अंदर की राजशाही ठाट बाट,नृत्य, संगीत तथा वाद्य यंत्र को प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावे राजस्थानी जहाज ऊंट को भी दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व झारखंड में कहीं भी इस तरह का पंडाल तथा कलाकृति नहीं बनाई गई है. आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि इस वर्ष भी 10 दिवसीय मेला का आयोजन गणेश महोत्सव के अवसर पर किया जाएगा. जिसमें मनोरंजन के लिए तरह-तरह के झूले, ब्रेक डांस, टोरा टोरा,मीना बाजार तथा अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं. पूरे मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी. खाने पीने के लिए भी काफी संख्या में दुकानें लगाई जाएगी, जिसमें मुंबई की भेलपुरी तथा बनारस के प्रसिद्ध पान की दुकान लोगों को आकर्षित करेगी.
राजस्थानी महल के थीम पर बन रहा गणेश पूजा पंडाल, 10 दिन का होगा मेला

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

