Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जिला समन्वय समिति की बैठक, समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने का निर्देश
    झारखंड

    जिला समन्वय समिति की बैठक, समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की गई. जिसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी विभागों के प्रमुख शामिल हुए. बैठक में ग्रामीण विकास, सिंचाई, विद्युत, पेयजल, भवन निर्माण, वन प्रमंडल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, आपूर्ति और अन्य विभागों द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई. उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाएं और समाज के अंतिम पायदान तक लाभ पहुंचाने का प्रयास करें.

    लाभार्थियों की असुविधा का रखें ध्यान

    उपायुक्त ने कहा कि विभागों को लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना चाहिए और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए. उन्होंने लंबित योजनाओं को तुरंत पूरा करने की हिदायत दी और राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने जिले में अधिक से अधिक पौधारोपण कराने का भी आदेश दिया और वन प्रमंडल को सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

    योग्य लाभार्थियों को योजना से जोड़े

    समाज कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की निरंतरता सुनिश्चित करने और योग्य लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त, सेविका सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए. उपायुक्त ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अबुआ आवास योजना, पीएम आवास, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना और अन्य योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने की बात कही. उन्होंने आगामी “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ पंचायतों और वार्डों में आयोजित शिविरों के माध्यम से ऑन स्पॉट समाधान किया जाएगा.

    ये रहे मौजूद

    बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

    उपायुक्त जिला बैठक योजना विभाग समिति समीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवा आक्रोश रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा
    Next Article राजस्थानी महल के थीम पर बन रहा गणेश पूजा पंडाल, 10 दिन का होगा मेला

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.