Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आदिवासी जमीन को सामान्य बता कर 1 करोड़ की ठगी, जाने पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी जमीन को सामान्य बता कर 1 करोड़ की ठगी, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। राजधानी रांची में फर्जी कागजात बनाकर आदिवासी जमीन को सामान्य बता कर 1 करोड़ की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरे मामले में रांची के सदर थाने में जमीन के डेवलपर का काम करने वाले फ़ैयाज़ अंसारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। रांची के बड़गाई निवासी फैयाज अंसारी ने पूरे मामले में पिठोरिया निवासी नूर हसन, सलीम अंसारी, हकमूल अंसारी, सबान अंसारी, हनीफ अंसारी वहीदा खातून समेत अन्य के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराई है। सदर थाने में दर्ज एफआइआर में फैयाज ने बताया है कि सभी आरोपी उनके बड़गाई स्थित घर पर आए थे। आरोपियों ने बताया था कि कांके के बुकरू में उन्हें जमीन बेचनी है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच शुरू करते हुए आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

    19 अगस्त 2015 को कराया था एग्रीमेंट

    सदर थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक 19 अगस्त 2015 को सबान और नूर हसन उनके घर पर आए और जमीन का एग्रीमेंट किया तब जमीन का रेट ₹27500 प्रति डिसमिल तय हुआ। सबान के कहने पर अग्रिम 51000 का भुगतान भी किया गया।

    जांच पड़ताल के बाद पता चला फर्जी है पेपर

    फ़ैयाज़ का आरोप है कि 19 अगस्त 2015 से 28 मार्च 2016 तक सबान, सलीम समेत अन्य को नगदी व खाते में 96 लाख से अधिक का भुगतान किया गया। जमीन पर दखल भी आरोपियों ने दिलवाया जिसमे 12 लाख का खर्च आया। इसी दौरान जमीन के कागजात की जांच कांके अंचल कार्यालय में कराई गई। तब पता चला कि सारे कागजात फर्जी हैं। इलाके के स्थानीय लोगों ने भी बताया कि जमीन दलाल किस्म के लोग आदिवासी जमीन का फर्जी कागजात के आधार पर सौदा करना चाहते हैं। फ़ैयाज़ का आरोप है कि जब पूरे मामले में उसने आरोपियों से बात की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
    गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
    सदर थाना ने पूरे मामले में आईपीसी की धारा 120 बी, 420, 468, 471 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच का जिम्मा सदर थाना के एसआई एस खान को दिया गया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनोएडा के स्पाइस मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
    Next Article दवा कारोबारी के घर डकैती समेत कई लूटकांड का खुलासा, छह अपराधी गिरफ्तार, पढ़े पुरी रिपोर्ट..

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.