Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 4:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बंगाल में फिर बवाल : शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP कार्यकर्ता को मारी गोली
    क्राइम

    बंगाल में फिर बवाल : शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP कार्यकर्ता को मारी गोली

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बसीरहाट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    West Bengal : पश्चिम बंगाल के बसीरहाट में चुनाव के बाद की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर इलाके में तनाव फैल गया, जब भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय उर्फ ​​चिंटू को गोली मार दी गई। घटना बसीरहाट थाना क्षेत्र के गोत्रा ​​ग्राम पंचायत स्थित राजीव कॉलोनी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता इलाके में पार्टी का झंडा फहराने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बहस बढ़ेगी और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

    झड़प के बीच चली गोली, हालत गंभीर

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामे के दौरान अचानक गोली चल गई, जो रोहित रॉय को जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

    VIDEO | West Bengal: BJP worker shot at while putting party flags in Basirhat, recounts ordeal.

    (Source: Third Party)#WestBengal pic.twitter.com/9XVbKHxzYK

    — Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या से पहले ही गरम था माहौल

    इस घटना से पहले भी पश्चिम Bengal की राजनीति उस वक्त गरमा गई थी, जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि चंद्रनाथ रथ अपनी स्कॉर्पियो से जा रहे थे, तभी मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया और करीब 10 राउंड फायरिंग कर दी। उनके सीने से 5 गोलियां बरामद हुई थीं।

    वायुसेना की नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे चंद्रनाथ

    चंद्रनाथ रथ पहले भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे, लेकिन बाद में नौकरी छोड़ राजनीति में सक्रिय हो गए। उन्हें शुभेंदु अधिकारी का बेहद करीबी और भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था। उनकी हत्या के बाद भाजपा ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए थे। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं ने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस लगातार एक-दूसरे पर हिंसा फैलाने के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

    Also Read : प्रिंस खान गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, चार को पुलिस ने दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रिंस खान गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, चार को पुलिस ने दबोचा
    Next Article उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस : बिहार से एक और आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल से ज्यादा डोडा के साथ कार जब्त

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी, कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम

    May 7, 2026
    क्राइम

    खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार

    May 7, 2026
    Latest Posts

    खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल से ज्यादा डोडा के साथ कार जब्त

    May 7, 2026

    गैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी, कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम

    May 7, 2026

    खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी गिरफ्तार

    May 7, 2026

    सात वर्षीय तैराक इशांक सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 5 लाख रुपये का चेक सौंपा

    May 7, 2026

    फर्जी बैंक खाते से करोड़ों की निकासी मामले में CID जांच तेज, कारोबारी समेत कई लोगों की भूमिका सामने

    May 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.