Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मदरसे में खुले आम हो रहा फर्जीवाड़ा, डीईओ से लिखित शिकायत कर जांच की मांग
    झारखंड

    मदरसे में खुले आम हो रहा फर्जीवाड़ा, डीईओ से लिखित शिकायत कर जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2024Updated:January 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत संचालित मदरसा रियाजुल उलूम बड़ा चांदपुर का विवाद से चोली दामन का संबंध बनता जा रहा है. इसी क्रम में मदरसा में अधिक उम्र के छात्रों का नामांकन होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर मदरसा के पूर्व सचिव और वहां के पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन देकर जांच और न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन के माध्यम से कहा गया है कि नवंबर 2023 में मदरसा में नामांकित बच्चों की संख्या मात्र 21 थी, वहीं दिसंबर माह में यह एका एक बढ़कर 189 तक जा पहुंचा है. आरोप लगाया कि सारा नामांकन फर्जी तरीके से किया गया है.

    प्रतिनियुक्ति प्रभारी कभी भी मदरसा नहीं आते

    नामांकित छात्र पोषक क्षेत्र के बजाय दूर दराज के गांव के हैं. कहा गया है कि फर्जी तरीके से नामांकित ज्यादातर बच्चे यूएमएस हरिहरा, यूएमएल श्रीकुंड और एमएस अग्लोई के हैं. वहीं तकरीबन 51 छात्र ऐसे भी है जिनका आधार संख्या भी नहीं है. आरोप लगाया गया कि मदरसा में प्रतिनियुक्ति प्रभारी मौलवी मुबारक करीम जोहार कभी भी मदरसा नहीं आते हैं. यदि उनसे मदरसा में पढ़ने वाले नामांकित बच्चों का नाम पूछा जाए तो उन्हें उनके नाम तक की भी जानकारी नहीं है. कई बार प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने भी निरीक्षण के दौरान मदरसा को बंद पाया है.

    मध्यान भोजन के संचालन में भी अनियमितता

    मदरसा में नामांकित ज्यादातर छात्र पोषक क्षेत्र के बजाय 4 किलोमीटर से दूर से आते हैं. मदरसा में मध्यान भोजन का संचालन भी अनियमित तरीके से होता है या नहीं होता है. ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मदरसा में की गई अनियमितता और फर्जी वाड़ा की निष्पक्ष जांच और संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मदरसा के पूर्व सचिव मो. मुजफ्फल हुसैन ने आरोप लगाया कि मामले को लेकर पूर्व में भी जिला शिक्षा पदाधिकारी से लिखित शिकायत की गई थी. बावजूद इसके न तो इसकी जांच की गई और ना ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि नियम के विरुद्ध मदरसा में एक ही परिवार से अध्यक्ष और सचिव है. इतना ही नहीं मदरसा में अधिक से अधिक शिक्षकों का पद स्वीकृत करने के उद्देश्य से फर्जी तरीके से नामांकन किया गया है.

    क्या कहते हैं जिला शिक्षा पदाधिकारी

    जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर बरहरवा प्रखंड के बीईईओ को मामले की जांच की आदेश दिए हैं. जांच रिपोर्ट आते हैं नियम संगत कार्रवाई की जाएगी.

    ग्रामीण जोहार लाइव झारखंड डीईओ मदरसा शिक्षा साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, रेलवे प्रबंधन कर रही शवों की शिनाख्त
    Next Article कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से जमशेदपुर में होगी शिव महापुराण कथा

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026
    क्राइम

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    June 10, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा के पुराने नगर भवन पर खत्म हुआ विवाद, विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया भवन

    June 10, 2026

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026

    बरही के विक्की सोनी ह’त्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बिहार के दो शूटर गिरफ्तार

    June 10, 2026

    राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्ति को दी स्वीकृति

    June 10, 2026

    परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.