Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 May, 2025 ♦ 2:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में चार वर्षीय बाघिन की मौ’त
    ट्रेंडिंग

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में चार वर्षीय बाघिन की मौ’त

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 22, 2025Updated:May 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाघिन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    West Champaran : बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है. रिजर्व के वन प्रमंडल-2 अंतर्गत हरनाटाड़ क्षेत्र (कक्ष संख्या एन-3) में आज यानी गुरुवार सुबह एक चार वर्षीय बाघिन का शव बरामद किया गया है. गश्त पर निकले वनकर्मियों ने जब शव देखा तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी. शव की जांच में बाघिन के शरीर पर कई गहरे घाव के निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई में हुई है.

    वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ. नेशामणि ने मीडिया को बताया कि संभवतः यह झड़प किसी अन्य बाघ से हुई होगी, जो खुद भी जख्मी हो सकता है. दूसरे बाघ की तलाश और निगरानी के लिए एक विशेष टीम तैनात की गई है. यह घटना VTR में बाघों की लगातार हो रही मौतों की कड़ी में ताजा मामला है. पिछले पांच वर्षों में छह से अधिक बाघों की मौत हो चुकी है, जो प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण तंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है.

    पिछले वर्षों में VTR में हुई बाघों की मौतें :

    • 30 जनवरी 2021 : गोबर्धना क्षेत्र में धारदार जाल में फंसकर एक बाघ की मौत.
    • फरवरी 2021 : बाघिन टी-3 का शव कीड़े लगे हालत में मिला, इलाज के दौरान मौत.
    • 13 अक्टूबर 2021 : दो बाघों की भिड़ंत में एक बाघ की मौत.
    • 6 जनवरी 2021 : नेपाली बाघिन से संघर्ष में आठ माह के बाघ की मौत.
    • 1 मार्च 2022 : करंट लगने से बाघ की मौत, जबकि 8 अक्टूबर 2022 को मानव हत्या में शामिल बाघ को मार गिराया गया.
    • 9 फरवरी 2023 : रमपुरवा क्षेत्र में एक रॉयल बंगाल टाइगर की मौत दर्ज की गई.

    घटनास्थल पर DFO पीयूष बरनवाल, रेंजर शिवकुमार राम, वेटनरी डॉ. मनोज कुमार टोनी, बॉयोलॉजिस्ट सौरभ कुमार समेत वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है. बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और नमूने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), बरेली तथा वन्यजीव संस्थान (WII), देहरादून भेजे जाएंगे, ताकि मौत के वास्तविक कारण का पता चल सके.

    Also Read : Delhi-NCR में ISI की आतंकी साजिश नाकाम, दो जासूस गिरफ्तार

    Bihar carcass Concerning death deep wounds Forest Division-2 forest personnel Harnatad News territorial battle territorial dominance Tiger Reserve tigress Valmiki Tiger Reserve क्षेत्रीय वर्चस्व खबर गहरे घाव चिंताजनक टाइगर रिजर्व बाघिन बिहार मौत वन प्रमंडल-2 वनकर्मी वर्चस्व की लड़ाई वाल्मीकि टाइगर रिजर्व शव हरनाटाड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDelhi-NCR में ISI की आतंकी साजिश नाकाम, अब तक दो जासूस गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में बिना क्यूआर कोड के नहीं बिकेंगी ये दवाएं

    Related Posts

    क्राइम

    बकरी चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, एक की हालत गंभीर

    May 24, 2025
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल के देबरा में गैस टैंकर विस्फोट, सात की हालत गंभीर

    May 24, 2025
    बिहार

    सीवान में भयंकर सड़क हादसा, तीन की दर्दनाक मौ’त

    May 24, 2025
    Latest Posts

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने नए कप्तान

    May 24, 2025

    बकरी चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, एक की हालत गंभीर

    May 24, 2025

    अब इस बॉर्डर पर घुसपैठ कर रहे थे पाकिस्तानी, BSF ने मा’र गिराया

    May 24, 2025

    पश्चिम बंगाल के देबरा में गैस टैंकर विस्फोट, सात की हालत गंभीर

    May 24, 2025

    सीवान में भयंकर सड़क हादसा, तीन की दर्दनाक मौ’त

    May 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.