Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»समय पर वेतन अब अनिवार्य: देशभर में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, जानिए क्या बदले नियम
    देश

    समय पर वेतन अब अनिवार्य: देशभर में लागू हुए 4 नए लेबर कोड, जानिए क्या बदले नियम

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लेबर कोड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में बड़ा बदलाव करते हुए देशभर में चार नए लेबर कोड लागू कर दिए हैं। सरकार का मानना है कि यह कदम ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक मजबूत श्रम ढांचा तैयार करेगा, जिससे मजदूरों को सुरक्षा मिलेगी और उद्योगों के लिए नियम सरल होंगे। इन कोडों के लागू होने से पुराने 29 श्रम कानून अब एकीकृत हो गए हैं।

    चार नए लेबर कोड

    • वेज कोड 2019
    • इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड 2020
    • सोशल सिक्योरिटी कोड 2020
    • ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड 2020

    इन कोडों से गिग वर्कर्स, प्लेटफॉर्म वर्कर्स, कॉन्ट्रैक्ट लेबर, प्रवासी मजदूर, MSME सेक्टर और महिलाओं सहित करोड़ों श्रमिकों को पहली बार एक ही फ्रेमवर्क के तहत सुरक्षा मिलेगी।

    क्या बदला?

    • नियुक्ति पत्र अनिवार्य: नौकरी शुरू होते ही हर कर्मचारी को लिखित अपॉइंटमेंट लेटर देना होगा।
    • एक समान न्यूनतम वेतन: पूरे देश में न्यूनतम वेतन की समान व्यवस्था लागू होगी।
    • समय पर सैलरी जरूरी: वेतन में देरी पर नियोक्ता पर कार्रवाई होगी।
    • हेल्थ-सेफ्टी मजबूत: 40 साल से ऊपर के कर्मचारियों का साल में एक बार मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य।
    • महिलाओं को रात में काम की अनुमति: जरूरी सुरक्षा व्यवस्था होने पर महिलाएं नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी।
    • गिग वर्कर्स को पहचान: Zomato, Swiggy, Ola, Uber जैसे प्लेटफॉर्म वर्कर्स को अब PF, बीमा और सोशल सिक्योरिटी का लाभ मिलेगा।
    • कम्प्लायंस सरल: कंपनियों को अब एक ही लाइसेंस और एक ही रिटर्न दाखिल करना होगा।
    • इंस्पेक्टर की जगह फैसिलिटेटर: निरीक्षण अब मार्गदर्शन आधारित होगा, ताकि भ्रष्टाचार कम हो सके।
    • विवादों के लिए नया ट्राइब्यूनल: श्रमिक सीधे दो-सदस्यीय ट्राइब्यूनल में शिकायत दर्ज कर सकेंगे, जिससे सुनवाई तेज होगी।

    सरकार का कहना है कि इन बदलावों से श्रमिकों को अधिक सुरक्षा और उद्योगों को अधिक पारदर्शिता मिलेगी।

    Also Read : झारखंड में ठंड से मिली राहत, लेकिन 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

    know what rules have changed Timely pay is now mandatory: 4 new labor codes implemented across the country
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ठंड से मिली राहत, लेकिन 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी
    Next Article सर्दी बढ़ते ही पटना में हवा हुई खराब, नगर निगम ने बढ़ाया पानी छिड़काव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.