
Giridih : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के कारगली गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के निवासी विकास यादव का चार वर्षीय बेटा ओम यादव तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह ओम अपने दोस्तों के साथ गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित तालाब के पास गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान ओम तालाब में बेहोश हालत में मिला।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और नजदीकी क्लिनिक ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। बच्चे की लाश देखकर घर में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। ओम की मासूमियत को याद कर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read : BSSC ने निकाली 432 पदों पर भर्ती, किस पोस्ट के लिए… जानिये
Also Read : रांची में खुलेगा बड़ा आईटी हब, गूगल, टीसीएस और विप्रो जैसी कंपनियां जल्द शुरू करेंगी काम
Also Read : PLFI ने दी NTPC, CCL, BGR समेत कई कंपनियों को खुली धमकी, काम बंद करने का फरमान जारी
Also Read : रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त, कई जख्मी