Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 4:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे धराये, दोबारा करने आये थे ये कांड… जानें क्या
    क्राइम

    कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे धराये, दोबारा करने आये थे ये कांड… जानें क्या

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव के कानों में हौले से किसी ने फूंक मारी कि कुख्यात राहुल सिंह के कुछ गुर्गे मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पीछे इकट्ठा हुए हैं। अपने आका राहुल सिंह के हुक्म पर रंगदारी मांगने और फायरिंग कर दहशत फैलाने कि फिराक में हैं। सामने वाले ने यह भी बताया कि ये वही गुर्गे हैं, जिन्होंने बीते 22 जनवरी को दो मुहाने पुल पर बन रहे ब्रिज का काम कर रहे भारतीय वाणिज्य प्रा. लि. के मजदूरों और साइट इंजीनियर पर रंगदारी के लिए फायरिंग की थी। हालांकि, फायरिंग के बाद भी इन लोगों को रंगदारी नहीं मिली थी। वहीं, पुलिस ने भी दबिश बढ़ा दी थी। ये लोग दोबारा उसी जगह रंगदारी वसूलने के मकसद से फोरलेन निर्माण कार्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं।

    मिली इस इंफॉर्मेशन को SP कुमार गौरव ने गंभीरता से लिया और टीम गठित कर रेड करने भेज दिया। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गयी। बरवाडीह SDPO भरत राम की देखरेख में गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर तुरंत रेड मारी और कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गों को दबोच लिया। इनके नाम गौतम कुमार, रोहित सिंह, शाहिल अंसारी और देववली कुमार उर्फ देववली कुमार सिंह बताये गये। इन लोगों की उम्र 19 से 20 साल के बीच है। सभी लातेहार के ही रहने वाले हैं। धराये बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, चार जिंदा गोलियां, चार मोबाइल फोन, राहुल सिंह से लेवी के माल के लेन-देन का डिटेल्स और दो बाइक जब्त की गयी है। इन चारों को दबोचने में बरवाडीह SDPO भरत राम, मनिका थानेदार शशि कुमार, एएसआई मिश्रा मांझी और नुनमन मियां की सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्या बोले SP कुमार गौरव…

    कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे धराये, दोबारा वसूलने आये थे रंगदारी… लातेहार SP कुमार गौरव क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/HdIEG5KUDM

    — Johar Live (@joharliveonweb) February 27, 2025

    Also Read : आर्मी का फर्जी चीफ इंजीनियर बन बेचता था नौकरी, मास्टरमाइंड सहित चार अरेस्ट

    Also Read : JPSC सिविल सेवा घोटाला : 10 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

    Four henchmen of notorious Rahul Singh arrested they had come to commit crime again... know what कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे धराये दोबारा करने आये थे कांड... जानें क्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआर्मी का फर्जी चीफ इंजीनियर बन बेचता था नौकरी, मास्टरमाइंड सहित चार अरेस्ट
    Next Article हमारी सरकार की यह शुरूआत है, विपक्ष को अभी बहुत फील्डिंग करनी होगी : CM

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.